Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 50 लाख के करीब, 6.15 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं दुनिया में अब तक 6.15 लाख से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

10:36 AM Jul 22, 2020 IST | Desk Team

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं दुनिया में अब तक 6.15 लाख से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दुनियाभर में बरकरार है।  विश्व में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया का लगभग हर देश कोरोना से जूझ रहा है। वैश्विक महामारी से दुनिया भर में अब तक 6.15 लाख से अधिक लोग जानलेवा कोरोना विषाणु के गले का निवाला बन चुके हैं जबकि इसके संक्रमितों का आंकड़ा 1.4 करोड़ से अधिक हो गयी है।
Advertisement
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं दुनिया में अब तक 6.15 लाख से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि बुधवार की सुबह तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 1,48,98,145 और मृत्यू संख्या बढ़कर 6,15,462 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में अमेरिका अब भी सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 38,99,072 मामले और 1,41,992 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। 21,59,654 संक्रमण के मामलों और 81,487 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमणों की संख्या (11,92,915) के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसके बाद रूस (7,82,040), दक्षिण अफ्रीका (3,81,798), पेरू (3,62,087), मैक्सिको (3,56,255) है।
वहीं चिली (3,34,683), ब्रिटेन (2,97,389), ईरान (2,78,827), स्पेन (2,66,194), पाकिस्तान (2,66,096), सऊदी अरब (2,55,825), इटली (2,44,752), तुर्की (2,21,500), फ्रांस (2,14,607), बांग्लादेश (2,10,510), कोलम्बिया (2,04,005), जर्मनी (2,03,717), अर्जेंटीना (1,36,118), कनाडा (1,13,473) और कतर (1,07,430) हैं। 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (45,507), मेक्सिको (40,400), इटली (35,073), फ्रांस (30,168), स्पेन (28,424), भारत (28,732), ईरान (14,634), पेरू (13,579) और रूस (12,561) हैं।

कोविड-19 : देश में संक्रमितों की संख्या बारह लाख के करीब, अब तक 28 हजार 732 लोगों की मौत

Advertisement
Next Article