इतनी पुरानी पार्टी का पतन होते देखना दुखद और खौफनाक, आजाद के इस्तीफे पर बोले उमर अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका करार दिया है।
01:32 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team
गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका करार देते हुए कहा एक इतनी पुरानी पार्टी का पतन देखना ‘‘दुखद’’ और ‘‘खौफनाक’’ है।
Advertisement
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लंबे समय से ऐसी अटकलें थीं….. कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। शायद हाल के दिनों में पार्टी छोड़ने वाले वह सबसे वरिष्ठ नेता हैं, उनका इस्तीफा बेहद दुखद है।’’ उमर ने कहा, ‘‘ इतनी पुरानी पार्टी का पतन होते देखना दुखद और खौफनाक है।’’
Long rumoured to be in the offing but a body blow to the Congress none the less. Perhaps the senior most leader to quit the party in recent times, his resignation letter makes for very painful reading. It’s sad, and quite scary, to see the grand old party of India implode. https://t.co/Z6gj9AophE
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 26, 2022
आजाद के इस्तीफे पर नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहले उस (गुलाम नबी आजाद) पर प्यार बरसा था, अब सम्मान नहीं मिल रहा होगा। 32 नेताओं ने पत्र लिखे तो कांग्रेस हैरान रह गई। लेकिन ऐसा पहले भी हुआ है, कांग्रेस और मजबूत हुई। देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत।
Advertisement
Advertisement