टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में किया बड़ा खुलासा, पुलिस से बोले- तस्वीरों संग हुई छेड़छाड़

मुंबई पुलिस ने विवादित फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया है। रणवीर ने अपने बयान में दावा किया है कि उनकी फोटोज से किसी ने छेड़छाड़ की है। उन्हें मॉर्फ्ड किया गया है। रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए 22 जुलाई 2022 को न्यूड फोटोशूट कराया था।

01:59 PM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

मुंबई पुलिस ने विवादित फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया है। रणवीर ने अपने बयान में दावा किया है कि उनकी फोटोज से किसी ने छेड़छाड़ की है। उन्हें मॉर्फ्ड किया गया है। रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए 22 जुलाई 2022 को न्यूड फोटोशूट कराया था।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामले को लेकर पिछले काफी वक्त से
सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर न्यूड फोटोशूट
की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिस पर खूब बवाल मचा था और एक्टर के खिलाफ मुंबई
पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने रणवीर का बयान भी दर्ज किया
था। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

Advertisement

दरअसल, फोटोशूट कॉन्ट्रोवर्सी
मामले में मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त 2022 को रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था। अब
जो जानकारी सामने आ रही है
, उसमें बताया जा
रहा है कि अभिनेता ने पूछताछ के दौरान ये दावा किया है कि उनकी फोटोज के साथ किसी
ने छेड़छाड़ की है। फोटो में उन्हें जिस तरह से दिखाया गया है
, उसे उस तरह शूट नहीं किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रणवीर
सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि उनकी फोटोज के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है।
अब उनका कहना है कि तस्वीरों को मॉर्फ्ड किया गया था। रणवीर ने अपनी 7 फ़ोटोज भी
पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाते हुए मुहैया करवाये है जिसमें उन्होंने उस एक फोटो
के लेकर साफ तौर पर इनकार किया
, जिसमे उनके
प्राइवेट पार्ट विजीबल दिखे है। एक्टर के मुताबिक ये फोटो फोटोशूट का हिस्सा था ही
नहीं था
, तस्वीर के साथ पूरी तरह
से छेड़छाड़ की गई है।

खबरों के अनुसार, रणवीर के बयान के
बाद पुलिस ने अब ये कन्फर्म करने के लिए इस तस्वीर को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी
में भेज दिया है। जहां ये पता चल सकेगा कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है या नहीं।
अगर ये पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है
, तो रणवीर सिंह को क्लीन चिट मिलने के सबसे अधिक चांस हैं,
क्योंकि एफआईआर इस आधार पर दर्ज की गई थी कि एक
तस्वीर में उनके प्राइवेट पार्ट विजिबल थे।

 

Advertisement
Next Article