त्वचा को जवां रखने से लेकर वजन घटाने तक पपीते का सेवन है फायदेमंद
पेट के लिए पपीता बहुत सेहतमंद होता है। आंतों की गंदगी को पपीता शरीर से बाहर निकाल देता है। पपीता सहेत के साथ आपकी सुंदरता के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
01:25 PM Jul 31, 2019 IST | Desk Team
पेट के लिए पपीता बहुत सेहतमंद होता है। आंतों की गंदगी को पपीता शरीर से बाहर निकाल देता है। पपीता सहेत के साथ आपकी सुंदरता के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
Advertisement
पपीते का सेवन का करने से आप लंबे समय तक जवां रहते हैं। पपीते में फाइबर और कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को जवां रखते हैं साथ ही आंखों और बीमारियों को दूर रखते हैं।
1. एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा पपीते में भरपूर होती है। पपीता त्वचा को तरोताजा रखता है। त्वचा में कील-मुंहसें और बाकी बीमारियों से निजात दिलाता है।
2. एंटी एजिंग तत्व भी पपीते में होते हैं। इसके अलावा पपीते में फाइबर भी होता है। पपीते का सेवन अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो आपकी त्वचा पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। साथ ही पपीते से स्किन की टाइटनेस भी बनी रहती है।
3. शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी पपीता बाहर निकालता है। साथ ही शरीर में खून को भी पपीता साफ रखता है।
4. पेप्सीन एंजाइम प्रोटीन की मात्रा पपीता में बहुत ज्यादा होती है। एक प्रकार से यह पाचक रस भी होता है। मेटाबॉलिज्म भी इसे रोजाना खाने से अच्छा रहता है।
5. 140 कैलोरी एक पपीते में मिलती हैं। फैट की मात्रा पपीते में ना के बराबर होती है। जिन लोगों को वजन कम करना है वह पपीते को अपनी डाइट में जरूर रखें।
6. आयरन और विटामिन एक की मात्रा भी पपीते में होती है। शरीर को पपीता बहुत ताकतवर बनाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में दर्द कम होता है।
Advertisement