Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, RJD की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार

बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को आरजेडी के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए..

08:57 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को आरजेडी के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए..

बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  शुक्रवार को आरजेडी  के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।इस इफ्तार में राज्य के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद गेट पर जाकर सीएम नीतीश की अगवानी की।
Advertisement
 गौरतलब है कि आरजेडी की ओर से हर साल रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी इफ्तार को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। इस बीच शाम में सीएम की सुरक्षा दल से जुड़े लोग भी राबड़ी आवास पहुंचे जिससे इस बात की पुष्टि होने लगी कि नीतीश कुमार भी इफ्तार में शामिल हो रहे हैं।
राज्य में चुनाव लड़ा था और नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनी 
बता दें कि वर्ष 2015 में लालू-नीतीश ने मिलकर राज्य में चुनाव लड़ा था और नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनी थी। तब तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि बाद में अनबन होने के बाद नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए। उसके पहले नीतीश कुमार का लालू यादव के साथ दही-चुड़ा खाने की तस्वीर सामने आई थी। लालू से अलग होकर भाजपा से मिलने के बाद नीतीश कुमार का राबड़ी आवास में जाना नहीं हुआ था। कई वर्षों के बाद नीतीश कुमार अब इफ्तार के बहाने राबड़ी आवास जा रहे हैं।
इस बार न सिर्फ नीतीश कुमार बल्कि चिराग पासवान सहित कई अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी सहित कई अन्य नेताओं के बारे में कहा जा रहा है कि वे राबड़ी आवास पहुंचेगे। ऐसे में सियासी इफ्तार बिहार की राजनीति में कई नए संकेत दे सकते हैं।
Advertisement
Next Article