कोविड पॉजिटिव हुए ’पोन्नियन सेल्वन’ डायरेक्टर मणि रत्नम, चेन्नई के अस्पताल में है भर्ती
तमिल और हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक मणि रत्नम कोविड पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निर्देशक को चेन्नई का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
तमिल और हिंदी सिनेमा के
जाने माने निर्देशक मणि रत्नम कोविड पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना संक्रमित पाए जाने
के बाद निर्देशक को चेन्नई का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मणि रत्नम अपनी
ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियन सेल्वन की पोस्ट प्रोडक्शन में काम में व्यस्त थे । आपको
बतो दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जो दर्शकों के खूब
पसंद भी आया। टीजर लांच कार्यक्रम में मणी रत्नम भी नजर आए थे।
मणि रत्नम को COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने
नहीं आया है। अस्पताल की तरफ से मणि रत्नम को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं
किया गया है और ना ही उनकी पत्नी सुहासिनी ने इस बारे कोई जानकारी साझा की है।
30 सिंतबर को पोन्नियन सेल्वन सिनेमाघरों में आने को है। मणि रत्नम इन
दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन कामों में ही व्यस्त चल थे। आपको बता दें कि फिल्म
में ऐश्वर्यो राय, विक्रम, कीर्ती, तृषा, प्रकाश राज, जयम रवि और शोभिता धूलिपाला
भी नजर आएंगी।
पोन्नियन सेल्वन
चोल राजवंश की कहानी है। फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी गई तमिल
नोबेल पर आधारित है जो इसी नाम पर है। हालांकि अब फिल्म
को लेकर नई कान्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। कोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम और एक्टर
विक्रम को नोटिस जारी किया है। मेकर्स पर आरोप है कि उन्होनें चोल
साम्राज्य की कहानी को गलत तरीके से पेश किया है। यह फिल्म हिंदुस्तान
पर 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश की कहानी को दिखाने वाली है। वकील ने
फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। फिलहाल इस विवाद पर फिल्म से जुड़े किसी भी एक्टर या मणि रत्नम का कोई बयान
नही आया है।