Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab Cabinet Expansion: कल होगा भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व (Bhagwant Mann-led government in Punjab) वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है..

03:46 PM Jul 03, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व (Bhagwant Mann-led government in Punjab) वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है..

Punjab Cabinet Expansion:पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व (Bhagwant Mann-led government in Punjab) वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि और मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल (Punjab cabinet)  में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी। जानकारी के अनुसार मान सरकार कल यानी चार जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। 
Advertisement
यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा
मीड़िया रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) में आम आदमी पार्टी (आप) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसके बाद से पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion in Punjab) होगा। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।
 ये 5 विधायक ले सकते हैं शपथ
  • डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
  • अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
  • फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
  • चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
  • अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक
नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया
इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री (10 MLAs as ministers) के रूप में शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री (nine ministers in the Mann-led) हैं। 
92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की 
मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला(Health Minister Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोप (charges of corruption) में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी।

Maharashtra Assembly Speaker: BJP विधायक राहुल नार्वेकर ने मारी बाजी, 164 वोटों के साथ जीता चुनाव

Advertisement
Next Article