Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: अंबाला केंद्रीय जेल में खाना बनाते समय कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलसे

पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जेल के रसोई घर में जब कैदी खाना पका रहे

07:39 PM Apr 16, 2022 IST | Desk Team

पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जेल के रसोई घर में जब कैदी खाना पका रहे

पंजाब की अंबाला केंद्रीय जेल में एक प्रेशर कुकर के फट जाने से तीन कैदी झुलस गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जेल के रसोई घर में जब कैदी खाना पका रहे थे तब यह घटना घटी।पुलिस के अनुसार दो कैदी गंभीर रूप से झुलस गये हैं और उन्हें चंडीगढ़ के स्नातोकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमआर) भेज दिया गया है।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक
उसने बताया कि जब निर्धारित समय पर कुकर से सीटी नहीं बजी तो एक कैदी ने चेक करने के लिए उसका ढक्कन खोला, इसी बीच कुकर फट गया और उसकी अंदर का खौलता खाद्य पदार्थ उनपर जा गिरा। पुलिस के मुताबिक तत्काल जेल अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गयी जो घायल कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले गये।
उन्होंने बताया कि एक कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद जेल वापस भेज दिया गया जबकि बाकी दो को पीजीआईएमआर ले जाया गया क्योंकि वे करीब 30 फीसद झुलस गये थे।अंबाला केंद्रीय जेल के अधीक्षक लखबीर सिंह बरार ने बताया कि शुक्रवार रात को यह घटना तब घटी जब तीनों कैदी खाना पका रहे थे। उन्होंने बताया कि झुलस गये कैदियों की हालत स्थिर है।
Advertisement
Next Article