W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विधान परिषद की 24 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान, अखिलेश और नीतीश का कार्यकाल हो रहा खत्म

NULL

09:58 AM Apr 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

विधान परिषद की 24 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान   अखिलेश और नीतीश का कार्यकाल हो रहा खत्म

उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में एक बार फिर चुनावी चलपहल शुरू होने वाली है। विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा। जिसके नामांकन 9 अप्रैल से शुरू होंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हर 2 साल पर होने वाले विधान परिषद के चुनाव में इस साल यूपी से 13 और बिहार से 11 सीटें खाली होने वाली हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को खत्म होने जा रहा है। जबकि बिहार में 6 मई को खत्म होगा। इन सदस्यों में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ महेंद्र सिंह, वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य विधान परिषद के सदस्य शामिल है। वही बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल है।

Advertisement

और दोबारा चुने जाने के लिए बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की राह में कोई बाधा नहीं होगी, वही स्थिति अखिलेश के साथ भी है. इन लोगों के फिर से चुने जाने की संभावना है। यूपी के विधान परिषद में शामिल 13 सदस्यों में अखिलेश के अलावा अंबिका चौधरी, उमर अली खान, मोहसिन रजा, नरेश चंद्र उत्तम, मधु गुप्ता, डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह, चौधरी मुश्ताक, राजेंद्र चौधरी, राम सकल गुर्जर, डॉक्टर विजय यादव, सुनील कुमार और डॉक्टर विजय प्रताप हैं।

Advertisement

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×