RRR के बाद फिर से धमाल मचने को तैयार है राम चरण, बॉलीवुड की इस हॉट डीवा के साथ रोमांस करते आएंगे नज़र
राम चरण ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियां करनी शुरू करदी है। राम की ये अगली फिल्म शंकर शांगहूम के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की शूटिंग 5 मई से विज़ाग में schedule की गयी है।
01:13 PM May 02, 2022 IST | Desk Team
फिल्म RRR की सफलता के बाद फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। फिल्म ने overall अच्छा बिज़नेस किया है। दर्शको और क्रिटिक से भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब इस फिल्म एक्टर्स अपने अपने नए प्रोजेक्ट्स में लग गए है। फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR ने अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों का ही काम काफी अच्छा था और इस फिल्म को SS राजामौली ने बनाया है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नज़र आये थे।
Advertisement
फिल्म के लीड हीरो यानी राम चरण ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियां करनी शुरू करदी है। राम की ये अगली फिल्म शंकर शांगहूम के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की शूटिंग 5 मई से विज़ाग में schedule की गयी है। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नज़र आने वाली है। फिल्म का नाम RC15 रखा गया है। इससे पहले इसकी शूटिंग अमृतसर में हो चुकी है।
अब अमृतसर के बाद फिल्म की शूटिंग विज़ाग में होगी। फिल्म में कियारा का भी मुख्या रोल है। ये फिल्म श्री वेंकेटेश्वर क्रिएशन के बैनर टेल बन रही फिल्म है जिसे दिल राजू प्रोडूस करेंगे। आपको बता दे राम चरण की साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उनकी आने वलै फिल्मो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। कियारा आडवाणी के साथ राम चरण की इस फिल्म के चर्चे काफी टाइम से हो रहे थे। अब जब ये फिल्म शूट की जा रही है तो लोगो को इंतज़ार है उसके रिलीज़ होने का।
फिल्म का म्यूजिक S थमन कंपोज़ कर रहे है।फिल्म को पोलिटिकल टच देने के लिए इसकी स्टोरी को कार्तिक सुब्बाराज लिख रहे है। वैसे तो राम चरण के साथ हर एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमती है लेकिन कियारा आडवाणी के साथ राम चरण की जोड़ी को लोग कितना पसंद करते है ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा।
Advertisement