सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, इंटरनेट यूजर्स ने मीम्स साझा कर ऐसे ली चुटकी
5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉलीवुड का चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर संग सात फेरे लेने और एक्टर की दुल्हनिया बनने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
03:45 PM Apr 15, 2022 IST | Desk Team
5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉलीवुड का चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर संग सात फेरे लेने और एक्टर की दुल्हनिया बनने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Advertisement
वहीं दोनों के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं दूसरी और मीमर्स के भी मजे आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ऐसे हैं जो किसी भी तरह से लोगों को हंसाने का जरिया ढूंढते हैं। इसी कड़ी में अब आलिया-रणबीर की शादी के मीम्स भी सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं।
लोगों ने ऐसे लिए मजे
दरअसल, इस कपल की शादी होने की खबरें तो पिछले कुछ समय से आ रही थी। वहीं पैपराजी तो रणबीर और आलिया के घरों पर अपनी नजरें गड़ाएं बैठे थे। इसके अलावा पैपराजी को जहां कही भी मौका मिलता था वो नीतू कपूर को घेरकर शादी होने पर सवाल करने लग जाते थे।
खैर, अब जब दोनों की शादी हो गयी है तो कुछ लोग फनी मीम्स के जरिये खुशियां माना रहे हैं कि आखिरकार आलिया और रणबीर का प्यार रंग लाया। इसके अलावा रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड, आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र, कपल के फैंस जिन्हें ऊपर क्रश है, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची सभी पर मजेदार मीम्स बनाए गए हैं।
यहां देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स…
मालूम हो, रणबीर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई है। इस मच अवेटेड शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। आलिया और रणबीर की शादी वास्तु घर में संपन्न हुई। जिसमें नीतू कपूर, सोनी राजदान, महेश भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, करण जौहर, सैफ अली खान,अनुष्का रंजन संग अन्य गेस्ट शामिल हुए थे। वहीं आलिया और रणबीर की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
Advertisement