Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिकिनी पहने श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते आए नजर शर्टलेस रणबीर कपूर, स्पेन से लीक हुआ वीडियो

रणबीर कपूर इस वक्त स्पेन में श्रद्धा कपूर के साथ हैं। वहांं से दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा कपूर बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और रणबीर स्विमिंग शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। स्पेन के किसी तालाब में दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाय़ा है।

11:40 AM Jun 12, 2022 IST | Desk Team

रणबीर कपूर इस वक्त स्पेन में श्रद्धा कपूर के साथ हैं। वहांं से दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा कपूर बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और रणबीर स्विमिंग शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। स्पेन के किसी तालाब में दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाय़ा है।

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर
रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। आलिया भट्ट से शादी के
कुछ बाद से ही काम पर वापस लौटे अभिनेता एक के बाद बिग बजट फिल्म की शूटिंग करते
नजर आ रहे हैं। इसी बीच स्पेन से रणबीर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया
पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा और रणबीर की रोमांटिक केमिस्ट्री
ने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो दोनों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे है और
कॉमेंट्स और लाइक के जरिए खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, रणबीर और श्रद्धा
लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर
रहे हैं। इसी फिल्म के सेट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
दोनों फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए स्पेन पहुंचे हैं। रणबीर और श्रद्धा पहली
बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखने वाले हैं। इससे पहले दोनों को कभी एक
साथ बिग स्क्रीन पर नहीं देखा गया है।

इस वायरल
वीडियो में रणबीर कपूर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं श्रद्धा बिकिनी पहने
नदीं के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में आगे दोनों एक-दूसरे के धीरे-धीरे
पास आते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही
है। क्लिप में दोनों के अलावा फिल्म की क्रू भी नजर आ रही है। इस वीडियो को कई फैन
क्लबों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

वीडियो पर
फैंस जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे है। एक फैन ने लिखा
, “लंबे समय के
बाद रणबीर कपूर का शर्टलेस सीन! वो शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।” दूसरे ने
लिखा “सबसे उत्साहित”। एक अन्य फैन ने लिखा-
गुड। इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर दिखने के लिए फैंस भी
काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है। इससे पहले श्रद्धा और रणबीर का स्पेन की सड़क
पर डांस करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया था।

बता दें कि फिल्म
मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का खुलासा अभी नहीं किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी
फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बोनी कपूर रणबीर के पिता का रोल
निभाएंगे
, वहीं इसमें डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। इस
फिल्म के जरिए बोनी कपूर एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल होली
के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement
Next Article