Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत की पहली 5-स्टार रेटेड ट्रांसजेंडर बनी कैब ड्राइवर रानी किरण, इन्हे देख लोग हुए प्रेरित

एक बार नहीं बल्कि बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि यदि किसी को कहीं जाना होता है तो वह जल्दी जाने के लिए सबसे पहले कैब बुक कर लेते हैं।

08:05 AM Sep 07, 2019 IST | Desk Team

एक बार नहीं बल्कि बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि यदि किसी को कहीं जाना होता है तो वह जल्दी जाने के लिए सबसे पहले कैब बुक कर लेते हैं।

एक बार नहीं बल्कि बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि यदि किसी को कहीं जाना होता है तो वह जल्दी जाने के लिए सबसे पहले कैब बुक कर लेते हैं। वैसे देखा जाए तो कई कंपनियों की कैब लोगों की यात्रा को सरल बना रहे हैं। इन कैब को महिला और पुरुष दोनों ड्राइव कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ट्रांसजेंडर यानि रानी किरण भी कैब चलाक है जो कि 5 स्टार रेटेड कैब ड्राइवर बन गई हैं। 
Advertisement
रानी एक कैब कंपनी की चालाक हैं। वह आज अपने हौंसले और हिम्मत की वजह से इस मुकाम पर हैं। इससे पहले रानी ऑटो रिक्शा चलाती थीं। इसके बाद उन्होंने पुरी में रथ यात्रा के दौरान एंबुलेंस ड्राइवर बनने के लिए वॉलंटियर किया।  मीडिया से वर्तलाप करते हुए उन्होंने बताया कि साल 2016 में जब उन्होंने ऑटो ड्राइविंग करनी शुरू की थी तब उनके ऑटो में लोग नहीं बैठा करते थे। इसके बाद उन्होंने ये छोडऩे का फैसला कर लिया था।
रानी ने बताया कि कैब ड्राइवर बनने का आइडिया उन्हें एक पूर्व कैब ड्राइवर ने दिया है। इसके बाद से ही रानी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें वो पास हो गई। 
बाद में उन्होंने खुद की एक कार खरीद ली। उनके कैब चलाने के दौरान लोगों ने उन्हें रेटिंग भी दी और रानी अब भारत की पहली 5-स्टार ट्रांसजेंडर कैब ड्राइवर बन गई है। इन्हीं को देखते हुए अब ओडिशा की एक और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की एक सदस्य जिनका नाम स्नेहाश्री हैं उन्होंने कहा कि वो भी रानी की तरह कैब ड्राइवर बनना चाहती हैं। 
Advertisement
Next Article