जानें क्या है सावन में हरी चूड़ियों का किस्मत से कनेक्शन
हर महिला की कलाई पर सजती है रंग बिरंगी चूडिय़ां। खनखनाती चूडिय़ों के रंगों की आभा और आकर्षण का सावन के महीने में बड़ा खास महत्व होता है।
06:11 AM Aug 01, 2019 IST | Desk Team
हर महिला की कलाई पर सजती है रंग बिरंगी चूडिय़ां। खनखनाती चूडिय़ों के रंगों की आभा और आकर्षण का सावन के महीने में बड़ा खास महत्व होता है। सावन का पवित्र मास 17 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन की अपनी एक विशेषता यह है कि ये प्रकृति को सराबोर करती है। शिव भक्तों के लिए सावन महीना बड़ा खास होता है,लेकिन सुहागिनों के लिए भी यह किसी पर्व से कम नहीं होता है। सावन मास में चूडिय़ां पहनने का बड़ा महत्व होता है।
Advertisement
हरे रंग का महत्व
जैसा की आप और हम सभी लोग जानते हैं कि प्रकृति का रंग हरा है। इसलिए सावन मास में हरे रंग को पहनने की एक बड़ी वजह यह है कि इसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
सावन के महीने में शिव पूजा का विशेष महत्व है,इसलिए हर महिला हरे रंग की चूडिय़ां पहनती हैं,जिससे उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सके। इस खास महीने में भगवान शिव को जो बेल या धतूरा चढ़ाया जाता है वो भी हरे रंग का ही होता है। हरा रंग भगवान भोलेनाथ शिव को खूब भाता है। ऐसी भी मान्यता है कि सावन में हरे रंग को पहनने से वो काफी प्रसन्न होते हैं।
हरा रंग पहनने के पीछे एक और मान्यता ये है कि धर्मग्रंथों में हरियाली की पूजा-अर्चना की जाती है। पेड़ों आदि की पूजा का विधान है। ऐसा कर इंसान प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। इसी वजह से इस रंग को पहनने से प्रकृति का भी आशीर्वाद मिलता है।
धार्मिक मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि हरा रंग पहनने से मनुष्य की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने के साथ ही संतान सुख प्राप्ति भी होती है।
कैरियर के लिए शुभ
बुद्घ ग्रह किसी भी इंसान के कैरियर और काम से जुड़ा होता है। इसलिए माना जाता है इस रंग को पहनने से व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
शादीशुदा खुशहाल जीवन के लिए
सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाल रंग खुशी का प्रतीका होता है। जबकि हरे रंग के कपड़ों और चूडिय़ों का प्रयोग करके महिलाएं सावन के महीने में अपने घर और जीवन में खुशहाली लाने के लिए करती है।
Advertisement