Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंडोनेशिया के ऐलान से भारत को राहत, जल्द ही कम हो सकते हैं खाने के तेल के दाम

भारत के लिए राहत की खबर है। जल्द ही महंगे खाने के तेल के दामों में कमी आ सकती है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया

08:59 PM May 19, 2022 IST | Desk Team

भारत के लिए राहत की खबर है। जल्द ही महंगे खाने के तेल के दामों में कमी आ सकती है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया

भारत के लिए राहत की खबर है। जल्द ही महंगे खाने के तेल  के दामों में कमी आ सकती है। इंडोनेशिया  ने पाम ऑयल  के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है।  23 मई से पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर लगाये गए बैन को हटा लिया जाएगा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Joko Widodo ने इस बात की घोषणा की है। इंडोनेशिया ने ये फैसला पाम ऑयल सेक्टर में काम करने वाले 17 मिलियन यानि 1.70 करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।
Advertisement
 इंडोनेशिया ने दूसरे देशों को पाम तेल देने से मना कर 
दरअसल, भारत पाम तेल का एक बड़ा हिस्सा इंडोनेशिया से आयात करता है लेकिन बीते दिनों घरेलू कीमतों पर कंट्रोल के लिए इंडोनेशिया ने दूसरे देशों को पाम तेल देने से मना कर दिया था। अब स्थिति में सुधार के बाद, इंडोनेशिया 23 मई से अपने पाम तेल निर्यात प्रतिबंध को हटा देगा।
बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक है और भारत की सालाना करीब 50 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करता है। भारतीय घरों में खाना पकाने में पाम तेल का सीधे इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन इसकी मौजूदगी हर जगह है। खाने के तेल से लेकर कॉस्मेटिक्स, साबुन, डिटर्जेंट जैसे एफएमसीजी उत्पाद में भी पाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
सरकार पर था दबाव
 पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद से ही इंडोनेशिया की सरकार पर दबाव था। इस वजह से सैकड़ों किसानों ने धरना और प्रदर्शन भी किया। इंडोनेशियन ऑयल पाम फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाट मनुरुंग ने कहा कि खाना पकाने के तेल की घरेलू कीमत को रोकने के लिए निर्यात प्रतिबंध ने लगभग 16 मिलियन किसानों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा कर दी है।हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद देश में खाना पकाने का तेल 14,000 रुपये (96 सेंट) प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।
Advertisement
Next Article