Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस सीजन मुंबई इंडियंस को एक बार भी नसीब नहीं हुई जीत, क्या अब धमाल मचा पाएंगे रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में कुछ खास शुरुआत नहीं हुई। पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई है।

07:09 PM Apr 06, 2022 IST | Desk Team

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में कुछ खास शुरुआत नहीं हुई। पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई है।

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में कुछ खास शुरुआत नहीं हुई। पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई है। मुंबई ने सीजन दो मैच खेले है और दोनों ही मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।  जहां पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया था।
Advertisement
कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के विरुद्ध इस मैच को जीतने के लिए कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी। वहीं RR के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरूगन अश्विन मुंबई के लिये कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाये थे।
तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में खूब रन लुटाए और न वह एक भी विकेट ले पाए। इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिये सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी।
ऐसे में भले ही जसप्रीत बुमराह ये दिखा चुकें हो की उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिये रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी।
वहीं अगर मुंबई इंडियंस को बड़ा स्कोर कायम करना है तो उन्हें रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। वहीं अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी। 
 
 
Advertisement
Next Article