टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बीजेपी के दम पर होती है राजग की जीत : संजय जायसवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों की रिकॉर्ड मतों से पुन: जीत होगी और सरकार बनेगी।

11:46 AM Oct 13, 2019 IST | Desk Team

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों की रिकॉर्ड मतों से पुन: जीत होगी और सरकार बनेगी।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने आज दावा किया कि चुनाव में बीजेपी के दम पर ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत होती है। जायसवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘चुनाव में बीजेपी के दम पर ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत होती है। हम आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़गे लेकिन इसकी तैयारी अपने दम पर करेंगे। 
बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में राजग प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हैं। ‘‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों की रिकॉर्ड मतों से पुन: जीत होगी और सरकार बनेगी। गठबंधन से जुडे सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़गे और इसमें किसी भी तरह का विरोधाभास नहीं है। 
जायसवाल ने कहा, ‘‘समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में हमारे गठबंधन की जीत बिल्कुल पक्की है। गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह के साथ प्रचार और जनसंपर्क अभियान चल रहा है। ‘‘प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में बिहार सरकार की लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान उनके निजी विचार होंगे। बीजेपी का उन बयानों से कोई लेना-देना नहीं है। 
वैसे, पार्टी प्रवक्ताओं के बयान ही अधिकृत माने जाते हैं। इसलिए, इसे लेकर राजग में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार के भरपूर सहयोग से बिहार सरकार हर क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। खासकर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों का भविष्य सुनहरा बन रहा है। वहीं, सरकार को भी आमलोगों के भविष्य की पूरी चिंता है। इस मौके पर प्रदेश बीजेपी मंत्री राजेश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे एवं जिला बीजेपी अध्यक्ष रोहित पांडेय भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article