पति ने 'TIK-TOK' चलाने पर पत्नी को लगाई डांट,तो दो बच्चों की मां ने जहर पीकर दे दी जान
हाल ही में ऐसा मामला सामने आया हैं जहां पर एक महिला की टिक-टॉक के चक्कर में जान चली गई। जी हां ये मामला तमिलनाडु का है।
09:39 AM Jun 15, 2019 IST | Desk Team
हाल ही में ऐसा मामला सामने आया हैं जहां पर एक महिला की टिक-टॉक के चक्कर में जान चली गई। जी हां ये मामला तमिलनाडु का है। बताया जा रहा है कि पति ने महिला को उसकी टिक-टॉक की लत से परेशान होकर उसे डांट दिया था,जिसके बाद महिला ने सुसाइड ही कर ली। इस महिला का नाम अनीता है जिसकी 4 साल की बेटी और दो साल का एक छोटा बेटा था। यह परिवार तमिलनाडु के अरियाललुर में रहता था। रिपोर्ट के मुताबिक अनीता के पति पलानिवेल अपने एग्रीकल्चर बिजनेस के चलते कुछ समय से सिंगापुर में काम कर रहे हैं।
Advertisement
टिक-टॉक के बारे में बताया था सहेली ने
बता दें कि अनीता को टिक-टॉक कि बारे में उनकी एक सहेली ने बताया था। इसके बाद अनीता ने धीरे-धीरे टिक-टॉक पर वीडियोज बनानी शुरू कर दी। इसके बाद से अनीता को इसकी लत लग गई। अनीता की इस आदत से दुखी होकर परिजनों ने उनकी शिकायत उसके पति को कर दी इसके साथ ही उन्होंने अनीता को समझने के लिए भी बोला। परिवार वालों के कहने के बाद अनीता के पति ने बच्चों का ख्याल रखने और टिक-टॉक से दूरी बनाने के लिए अनीता को कहा।
लेकिन पति के समझाने के बाद भी अनीता टिक-टॉ पर खून सारी विडियोज यूं ही बनाती रहीें। एक दिन बच्चे को खेलते-खेलते चोट भी लग गई। इस बात के बारे में जब अनीता के पति को पता चला तो उससे रहा नहीं गया और उसने फोन करके खूब डांट लगा दी। अनीता को अपने पति का इस तरह से डांटना अच्छा नहीं लगा।
अनीता ने जहर पीकर की सुसाइड
पति के डांट लगाने के बाद अनीता ने गुस्से में आकार एक अपनी लास्ट टिक-टॉक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उनके हाथ में एक जहर की बोतल थी जिसे वो पी रही थीं। इतना ही नहीं अनीता ने यह वीडियो अपने पति को भी तुंरत भेज दी थी।
वहीं अनीता को तभी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अनीता की हालात गंभीर होने की वजह से उन पर इलाज को कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में प्राइवेट फिर अनीता को प्राइवेट अस्पताल में दखिल किया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Advertisement