W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shibu Soren: झामुमो प्रमुख को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोरेन के खिलाफ लोकपाल कार्यवाही पर लगाई रोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को रोक लगा दी।

04:53 PM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को रोक लगा दी।

shibu soren  झामुमो प्रमुख को राहत  दिल्ली हाई कोर्ट ने सोरेन के खिलाफ लोकपाल कार्यवाही पर लगाई रोक
Advertisement
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को रोक लगा दी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख शिबू सोरेन के खिलाफ ‘‘भ्रष्टाचार’’ की शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही शुरू हुई थी।न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि मामले की विचारणीयता के संबंध में 75 वर्षीय नेता द्वारा उठाई गई आपत्ति पर भ्रष्टाचार-रोधी प्राधिकरण ने ध्यान नहीं दिया।न्यायमूर्ति ने कहा, ‘‘मामले की सुनवाई की अगली तारीख तक, लोकायुक्त के समक्ष लंबित कार्यवाही पर रोक रहेगी। याचिकाकर्ता द्वारा न्यायिक अधिकार क्षेत्र को चुनौती दिए जाने पर ना ही कोई जवाब दिया गया और ना ही (प्राधिकरण द्वारा) इससे निपटा गया।’’
Advertisement
सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उनके मुवक्किल के खिलाफ शिकायत के साथ-साथ लोकपाल की कार्यवाही का विरोध किया और तर्क दिया कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के मद्देनजर कार्यवाही कानून सम्मत नहीं है और अधिकार क्षेत्र के बाहर है।अगस्त 2020 में अपनी शिकायत में भाजपा नेता दुबे ने आरोप लगाया था कि ‘‘ जनता के पैसे का दुरुपयोग कर और भारी भ्रष्टाचार में संलिप्त शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने अकूत धन एवं संपत्ति अर्जित की।’’
शिकायत को स्वीकार करते हुए लोकायुक्त ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को शिकायत की प्रारंभिक जांच करने और अपनी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था। लोकपाल ने चार अगस्त के अपने आदेश में शिकायत की विचारणीयता के संबंध में आपत्तियों पर विचार किए बिना मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके साथ ही लोकायुक्त ने यह निर्धारित करने के लिए कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया कि क्या याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है।वकील पल्लवी लांगर और वैभव तोमर के माध्यम से दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने दावा किया कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित’’ है।इस मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×