W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

....Yes i killed her आफताब का कबूलनामा, 9 जून तक श्रद्धा बनकर करता रहा दोस्तों से बात

आफताब ने काबुल कर लिया है की उसने ही श्रद्धा की हत्या की है। आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।

12:20 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

आफताब ने काबुल कर लिया है की उसने ही श्रद्धा की हत्या की है। आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।

    yes i killed her आफताब का कबूलनामा  9 जून तक श्रद्धा बनकर करता रहा दोस्तों से बात
Advertisement
आफताब ने काबुल कर लिया है की उसने ही श्रद्धा की हत्या की है। आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है।  पुलिस के मुताबिक, आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि आफताब से मीडिया ने सवाल पूछे लेकिन वह चुप रहे। इस बीच पुलिस ने आफताब और श्रद्धा दोनों के कॉमन फ्रेंड से भी पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक आफताब सिर्फ अंग्रेजी में बोल रहा है और ‘Yes i killed her’ कहकर श्रद्धा की हत्या की बात कबूल कर रहा है। लेकिन अब तक की पूछताछ और जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।
Advertisement
‘Yes i killed her’ 
दिल्ली के महरौली इलाके में पांच महीने पहले आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से आफताब ने श्रद्धा की लाश के  35 टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंके थे। इस हत्याकांड को लेकर श्रद्धा के दोस्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
6 महीने तक पुलिस को चकमा दिया
Advertisement
श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया कि श्रद्धा और आफताब 2018 से रिलेशनशिप में थे। शुरू में दोनों खुशी-खुशी रहने लगे, फिर शारदा ने बताया कि आफताब उसे पीटता है और वह उसे छोड़ना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। वे नौकरी के लिए दिल्ली चले गए थे।
जानकारी के मुताबिक, आफताब 9 जून तक श्रद्धा बनकर उसके दोस्तों के साथ सोशल मीडिया बात करता रहा। इन चालाक तरीकों से उसने 6 महीने तक पुलिस को चकमा दिया। लेकिन उस दिन जब पुलिस ने उसका दरवाजा खटखटाया और सबूतों के साथ उसका सामना किया, तो उसकी सारी चतुराई बेकार हो गई।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×