W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रमीज़ राजा की वर्ल्ड कप में न खेलने की धमकी पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का करारा जवाब

2023 वनडे वर्ल्ड कप तयारी अब शुरू हो चुकी है। लेकिन उसे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच तीखी बहस छिड़ गयी है। कुछ दिन पहले पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा ने धमकी दी थी की वो भारत में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे। जिसपर आज भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने करार जवाब दिया है।

03:51 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

आपको बात दें कि कुछ दिन पहले आईसीसी ने आने वाले समय में होने वाले टूर्नामेंट्स के वेनु की घोषणा की थी। जिसमें 2023 में होने वाले एशिया कप की मेज़बानी पाकिस्तान को दी गई थी। जिसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान देते हुए कहा थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में नहीं जाएगी, उन्होंने कहा था एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेनु पर कराया जाए। जिसके बाद बीते दिनों पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो वर्ल्ड कप कौन देखेगा? इसके आगे भी राजा ने कहा कि ‘हमारा स्टैंड साफ है। अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान आती है तो हम वर्ल्ड कप के लिए जाएंगे। अगर वो नहीं आते हैं तो हमारे बिना वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।
अब रमीज़ के इस बयान पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ‘सही वक्त का इंतजार कीजिए। भारत आज खेल जगत में एक बड़ी ताकत है और कोई भी देश इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता है।’ वैसे आपको बता दें की भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2008 एशिया कप में किया था उसके बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गयी है। वहीँ 2013 में पाकिस्तान टीम ने दौरा किया था। अब देखना होगा की आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या भारत सरकार क्या फैसला लेती है इस मुद्दे पर।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×