Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड के इन 5 कपल का तलाक़ भी बन चूका है मीडिया की सुर्खियां, टॉप एक्टर भी है लिस्ट में

बॉलीवुड में हमेशा ही रिश्ते बनते बिगड़ते रहते है। जितना बॉलीवुड की फिल्मो में प्यार,रिश्ते,मोहब्बत और अपनापन दिखाई देता है असल ज़िंदगी में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ये रिश्ते एक कच्चे धागे जैसे होते है जो कभी भी टूट जाते है। हमने बॉलीवुड में कई रिश्तो को टूटते देखा है।

10:59 PM May 14, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड में हमेशा ही रिश्ते बनते बिगड़ते रहते है। जितना बॉलीवुड की फिल्मो में प्यार,रिश्ते,मोहब्बत और अपनापन दिखाई देता है असल ज़िंदगी में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ये रिश्ते एक कच्चे धागे जैसे होते है जो कभी भी टूट जाते है। हमने बॉलीवुड में कई रिश्तो को टूटते देखा है।

बॉलीवुड में हमेशा ही रिश्ते बनते बिगड़ते रहते है। जितना बॉलीवुड की फिल्मो में प्यार,रिश्ते,मोहब्बत और अपनापन दिखाई देता है असल ज़िंदगी में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ये रिश्ते एक कच्चे धागे जैसे होते है जो कभी भी टूट जाते है। हमने बॉलीवुड में कई रिश्तो को टूटते देखा है। शादी के कई सालो बाद भी बॉलीवुड कपल के बिच अनबन की वजह से शादिया टूट जाती है। न सिर्फ शादी टूटती है बल्कि इनका डाइवोर्स इतना ज्यादा चर्चा में रहता है की फिर कभी ये कपल एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। 
Advertisement
हाल ही में जो डाइवोर्स बॉलीवुड की गलियारों में गूँज रहा है वो है सलमान खान के छोटे भाई सुहैल और उनकी वाइफ सीमा का। सुनने में आया है की ये कपल भी शादी के 24 साल बाद तलाक़ ले रहा है। इससे पहले सुहैल के बड़े भाई अरबाज़ ने भी अपनी वाइफ मलाइका अरोरा से तलाक़ लिया था जो काफी चर्चा में रहा था। यहाँ हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड कपल के बारे में बताने जा रहे है जिनका तलाक़ मीडिया की हैडलाइन बन गया था। 
1. ऋतिक रोशन और सुसैन खान 
बॉलीवुड के हैंडसम हुनक ऋतिक रोशन का डाइवोर्स काफी टाइम तक चर्चा का मुद्दा बना रहा था। सुसैन और ऋतिक ने लव मर्रिज की थी। उन्होंने साल 2000 में शादी की थी। उनके दो बेटे है। लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्होंने साल 2014 में तलाक़ ले लिया था। अब सुसैन और ऋतिक अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए है। दोनों ही रिलेशनशिप में है और अपने अपने पार्टनर के साथ खुश है। 

2. सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ और अमृता की जब शादी हुई थी तो लोगो ने काफी बाते बनाना शुरू कर दिया था। सैफ और अमृता के बीच उम्र के फैसले की वजह से लोगो ने उन्हें बहुत सुनाई थी। सैफ और अमृता ने साल 1991 में शादी की थी। इन शादी से उन्हें दो बच्चे है बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान।  हालाँकि शादी के 13 साल एक साथ गुज़ारने के बाद दोनों ने तलाक़ ले लिया था।  एक तरफ जहा सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली तो वही अमृता आज भी अकेली है और अपने बच्चो के साथ ही रहती है। 
3 आमिर खान और किरण राव 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मो में कमालकी एक्टिंग के लिए जाने जाते है। फिल्मो में भले ही वह सफल रहे हो लेकिन असल ज़िन्दगी में उनकी शादी नाकाम ही रही। आमिर ने पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक़ के बाद किरण राव से शादी की थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे लेकिन अचानक एक दिन खबर आयी की आमिर और किरण राव ने तलाक़  ले लिया है। दोनों ने साल 2006 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों ने तलाक़ ले लिया था। 

4. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया   
एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। दोनों ने साल 2019 में आपसी सहमति से तलाक़ ले लिया था। दोनों ने शादी के 21 साल साथ गुज़ारे और फिर अलग हो गए। अर्जुन अब एक विदेशी महिला को डेट कर रहे है। 
5. करिश्मा कपूर और संजय कपूर 
90s की क्वीन रही करिश्मा कपूर लाखो दिलो पर राज करती है। करिश्मा ने businessmen संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। लेकिन ये शादी करिश्मा के लिए बुरी साबित हुई। करिश्मा को पति संजय से न प्यार मिली न इज़्ज़त और फिर साल 2014 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।  
Advertisement
Next Article