वो खिलाड़ी जिन्होंने रोहित शर्मा के बाद डेब्यू किया लेकिन उनसे पहले ही ले लिया संन्यास
भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने अपना वनडे डेब्यू जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब से रोहित शर्मा अभी तक भारत के लिए खेल रहे है। लेकिन रोहित शर्मा के बाद बहुत खिलाड़ियों ने अपना वनडे डेब्यू किया और रोहित से पहले ही संन्यास भी ले लिया। आज हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों की बार में बात करेंगे।
03:50 PM Jul 21, 2022 IST | Desk Team
भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने अपना वनडे डेब्यू जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब से रोहित शर्मा अभी तक भारत के लिए खेल रहे है। लेकिन रोहित शर्मा के बाद बहुत खिलाड़ियों ने अपना वनडे डेब्यू किया और रोहित से पहले ही संन्यास भी ले लिया। आज हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों की बार में बात करेंगे।
Advertisement
पहले खिलाड़ी है प्रवीण कुमार – प्रवीण कुमार ने नवंबर 2007 में अपना वनडे डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ किया था। प्रवीण कुमार अपनी स्विंग गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते थे.भारत के लिए प्रवीण ने 68 वनडे मुकाबले खेले जिसमे प्रवीण ने 77 विकेट लिए है। प्रवीण कुमार ने 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ CB सीरीज के फाइनल में मैच विनिंग स्पेल डाला था जिसमे ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट झटके थे। लेकिन इसके बाद लगातार चोट के कारन वो टीम से अंदर बहार होते रहे और अंत में 2018 में प्रवीण कुमार ने क्रिकेट से संन्यास लिया।
दूसरे खिलाड़ी है युसूफ पठान- जिन्होंने अपना वनडे डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ जून 2008 में किया था। युसूफ पठान टीम इंडिया में एक हार्ड हीटिंग बल्लेबाज़ के तौर पर ए थे जो ऑफ स्पिन भी करा सकता था। युसूस पठान 2011 वर्ल्ड कप टीम के भी हिस्सा थे। लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन न करने के वजह से युसूफ ने भारतीय टीम से अपनी जगह खो दी और फरवरी 2021 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। युसूफ ने भारत के लिए 57 मैच में 810 रन बनाए जिसमे 2 शतक भी है और गेंदबाज़ी में 33 विकेट लिए।
तीसरे खिलाड़ी है प्रज्ञान ओझा- बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए वनडे डेब्यू 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। प्रज्ञान ने भारत के लिए 18 मैच ही खेल पाए जिसमे उनके नाम 21 विकेट है। 2012 श्रीलंका दौरे के बाद ओझा फिर कभी भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए और 2020 फरवरी में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तो यह थे कुछ खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम में आए लेकिन किसी कारण वो रोहित शर्मा जैसे सफल क्रिकेटर नहीं बन पाए और उनसे पहले ही संन्यास लेना पड़ गया।
Advertisement