Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिर भड़की महंगाई की आग, अप्रैल के आंकड़े और भी डराने वाले, महंगी हो सकती है EMI

खाने पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों और महंगे ईंधन के चलते खुदरा महंगाई दर के आंकड़ा 18 महीने के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है…

08:23 PM May 12, 2022 IST | Desk Team

खाने पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों और महंगे ईंधन के चलते खुदरा महंगाई दर के आंकड़ा 18 महीने के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है…

खाने पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों और महंगे ईंधन के चलते  खुदरा महंगाई दर के आंकड़ा 18 महीने के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 7 फीसदी के पार जा पहुंचा है। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2022 में  में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी रहा है। जबकि मार्च 2022 में खदुरा महंगाई दर 6.95 फीसदी रहा था। इससे पहले 7 फीसदी से ज्यादा खुदरा महंगाई दर सितंबर 2020 में 7.34 फीसदी रहा था।
Advertisement
RBI को था अंदेशा
बता दें कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के बीच पिछले सप्ताह आरबीआई ने चार साल में पहली बार अपनी रेपो दर में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। इस महीने की शुरुआत में एक ऑफ-साइकिल बैठक में इसे 40 आधार अंकों (बीपीएस) से बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया। आरबीआई ने अचानक प्रेस कांन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी थी। सरकार ने RBI को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के स्तर पर रहे, जिसमें ऊपर-नीचे दो प्रतिशत तक घट-बढ़ हो सकती है। जनवरी, 2022 से खुदरा मुद्रास्फीति 6% से ऊपर बनी हुई है। बता दें कि ग्लोबल स्तर पर महंगाई रेट में इजाफा हुआ है। वैश्विक मोर्चे पर, US फेडरल रिजर्व ने भी अपनी ब्याज दर में 50 बीपीएस की वृद्धि की, जो कि 22 सालों में सबसे अधिक है। 
 चीन का शंघाई कंपोजिट 
इधर, दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार के अलावा एशिया के अन्य बाजारों जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरियो के कॉस्पी में काफी गिरावट रही है। भारतीय शेयर बाजारों में पिछले पांच दिनों से लगातार बड़ी गिरावट है। आज भी सेंसेक्स 1100 अंकों से अधिक टूटकर बंद हुआ है।
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन मार्च में 1.9 प्रतिशत बढ़ा
देश का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन मार्च 2022 में 1.9 प्रतिशत बढ़ गया है। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रोडक्शन में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
Advertisement
Next Article