Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिलियन डॉलर्स दान में देते हैं दुनिया के ये ये 5 मशहूर बिजनेस टाइकून

केन्या के एक टीचर को हाल ही में एक मिनियन डॉलर का इनाम दिया है। दरअसल यह टीचर अपनी सैलेरी का 80 प्रतिशत हिस्सा दान में देता है।

02:21 PM Jul 14, 2019 IST | Desk Team

केन्या के एक टीचर को हाल ही में एक मिनियन डॉलर का इनाम दिया है। दरअसल यह टीचर अपनी सैलेरी का 80 प्रतिशत हिस्सा दान में देता है।

केन्या के एक टीचर को हाल ही में एक मिनियन डॉलर का इनाम दिया है। दरअसल यह टीचर अपनी सैलेरी का 80 प्रतिशत हिस्सा दान में देता है। उसके इस नेक काम के लिए ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मान किया गया है। इस टीचर की पहल सच में बहुत अच्छी है।

Advertisement

दुनिया के कई ऐसे अमीर लोग हैं जो अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा दान में देते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर इंसानों के बारे में बताते हैं जो बहुत बड़ी रकम चैरिटी में देते हैं। 

1. बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स अपनी अमीरी और अपने दान देने के लिए बहुत मशहूर हैं। बिल गेट्स की 2018 में नेट संपत्ति लगभग 90 बिलियन डॉलर थी। बिल गेट्स ने उसमें से 41 बिलियन डॉलर संपत्ति दान में दे दी थी। बिल और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने 2002 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स नाम की फाउंडेशन बनाई थी। 
यह संस्था दुनिया की सबसे बड़ी चैरिटेबल संस्था है जो गरीबी और वैश्विक स्वास्थ्य पर ही ध्यान देती है। इस संस्था में बिल गेट्स ने अब तक 36 बिलियन डॉलर दान में दिए हैं। इतना ही नहीं बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक में भी बिलियन डॉलर दान में दिए हैं। 

2. माइकल डेल

डेल टेक्नोलॉजीज के सीईओ और चेयरमैन माइकल डेल को उनके दान के लिए जाना जाता है। माइकल डेल की पिछले साल 2018 में नेट संपत्ति लगभग 23 बिलियन डॉलर थी और उसमें से उन्होंने लगभग 2 बिलियन डॉलर दान में दे दिए थे। 
माइकल और उनकी पत्नी सूजन ने 1999 में माइकल एंड सूजन डेल फाउंडेशन बनाई थी। डेल अपनी इस संस्था के जरिए दुनिया के गरीबी बच्चों की मदद करते हैं। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने जरूरत मदद लोगों की मदद केलिए बड़ी चैरिटी दान में भी दी है। 

3. कार्लोस स्लिम 

मेक्सिको की ग्रुपो कारसो के मालिक कार्लोस स्लिम हैं। टेलिकॉम कंपनी अमेरिका मोविल, जो लैटिन कार्लोस स्लिम की अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों में से हैं। 
कार्लोस स्लिम की कुल संपत्ति पिछले साल 2018 में 67.1 बिनियन डॉलर की थी। उसमें से उन्होंने 4 बिलियन डॉलर दान में दे दिए थे। स्लिम ने द कार्लोस स्लिम नाम की फाउंडेशन संस्था बनाई है। उसी के जरिए वह कई जरूरतमंद लोगों की मदद उस दान के पैसों से करते हैं। 

4. लैरी पेज 

लैरी पेज गूमल के को-फाउंडर हैं और पिछले साल 2018 में उनकी कुल नेट संपत्ति 48 बिलियन डॉलर है। उसमें से लैरी पेज ने लगभग 1.50 बिनियन डॉॅलर दान में दिए थे। पैरेंट कामप्न्य अल्फाबेट के लैरी गूगल सीईओ हैं। कार्ल विक्टर पेज मेमोरियल नाम की फाउंडेशन पेज ने 2006 में बनाई थी। 
इस संस्था का नाम पेज ने अपने पिता के नाम पर रखा था। इसके साथ ही गूगल के हजारों शेयर्स को पेज से दान कर दिया है। पेज ने 2014 में इबोला महामारी से बचाव के लिए 25 मिलियन डॉलर दान में देने के लिए कहा था। 

5. मार्क जुकेरबर्ग

मार्क जुकेरबर्ग फेसबुक के को-फाउंडर और सीइओ हैं। मार्क जुकेरबर्ग की कुल संपत्ति इस साल 71 बिनियन डॉलर हुई है। मार्क ने इसमें से दान में 1.72 बिनियन डॉलर दिए हैं। 
शिक्षा और मेडिकल रिसर्च के  लिए मार्क और उनकी प्रिसिल्ला चान ने दान में दिए हैं। चान जुरबर्ग नाम की फाउंडेशन मार्क और प्रिसिल्ला ने बनाई थी। इस संस्था के जरिए वह कई सामाजिक कार्यों के लिए दान करते हैं। 
Advertisement
Next Article