ज़िंदा रहने के लिए ये 5 पेड़-पौधे खाते हैं कीड़े-मकौड़े
आपने देखा होगा कि एक जगह पर पेड़-पौधे स्थिर रहते हैं। पेड़ और पौधे ना तो बोल सकते हैं ना ही कुछ मांग सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं
01:28 PM Jul 19, 2019 IST | Desk Team
आपने देखा होगा कि एक जगह पर पेड़-पौधे स्थिर रहते हैं। पेड़ और पौधे ना तो बोल सकते हैं ना ही कुछ मांग सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं जो जिंदा रहने के लिए कीड़े-मकोड़े खा लेते हैं। यह बिल्कुल जानवरों और इंसानों की तरह व्यवहार करते हैं। चलिए जानते हैं इन पेड़-पौधों के बारे में-
Advertisement
1. The Sensitive
मूलरूप से दक्षिण और मध्य अमेरिका से यह पौधा है। यह बहुत ही नाजुक होता है। इस पौधे को अगर पानी नहीं मिलता है या कम मिलता है तो इसकी पत्तियां एकदम कठोर हो जाती हैं।
2. चार बेल
यह बेलदार पौधा है और इसकी जड़ नहीं होती है। दूसरे पौधों पर यह बेल आश्रित रहती है। यह बेल टमाटर के पेड़ पर आश्रित होती है। सूंघने की ताकत भी इस पेड़ में होती है। यह पेड़ अपने आस-पास के पौधों को सूंघती है उसके बाद उनपर आश्रय करती है। बता दें कि दूसरे पेड़ को यह किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है।
3. डायोनिया मसीपुला
डायोनिया मसीपुला इस पौधे का वानस्पतिक नाम है। अमेरिका के कैरोलिना क्षेत्र में यह पौधा मुख्य रुप से पाया जाता है। इस पौधे के जो पत्ते होते हैं वह दो हिस्सों में बंट जाते हैं और दोनों के बीच में एक उभार होता है। जिस तरह दरवाजे के कब्जे होते हैं उसी तरह से यह उभार होता है। इस पौधे के पत्ते के दोनों हिस्सों में बाल की सतह होती है। अगर इन बालों को कोई छू लेता है तो यह पौधे बंद हो जाता है साथ ही यह कीड़े भी खाते हैं।
4. डेसमोडियम गाइरेंस
डांसिंग प्लांट नाम का एक पौधा है जिसके बारे में आपने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। इस पौधे को छूने, प्रकाश पड़ने और आग से यह हिल जाता है। इस पौधे को लेकर सबका मानना है कि यह ध्वनि सुनकर प्रतिक्रिया करता है। इस पौधे को जब चार्ल्स डार्विन ने देखा था तो वह हैरान रह गए थे।
5. स्पॉटेड नैपवीड
यह एक आक्रामक द्विवार्षिक या बारहमासी वाइल्डफ़्लॉवर पौधा है इस पौधे का फूल छितरा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम सेंटोरिया मैकुलोसा है। फसलों को भी यह पौधा खराब कर देता है।
Advertisement