इन दो राशि के लोगों को हाथ-पैर में काला धागा पहनना पड़ सकता है भारी
दरअसल, बहुत से लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों को खत्म करने के लिए काला धागा बांध लेते हैं। मगर, धार्मिक दृष्टिकोण में तो काले धागे का सबसे ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसी ही दो राशियां है जिन्हें भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। नहीं तो उन्हें अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
04:12 PM May 06, 2022 IST | Desk Team
आज के टाइम में काला धागा पहनने का चलन काफी ट्रेंड में है। ज्यादातर लोग काले धागे को गले, बाजु, हाथ और पैरों में बांधते हैं। मान्यताओं के मुताबिक कला धागा पहनने से बुरी नजर से बचाव होता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में इसे बांधने के कई अन्य उपाय भी बताए गए हैं।
Advertisement
दरअसल, बहुत से लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों को खत्म करने के लिए काला धागा बांध लेते हैं। मगर, धार्मिक दृष्टिकोण में तो काले धागे का सबसे ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसी ही दो राशियां है जिन्हें भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। नहीं तो उन्हें अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों राशियों के जातकों को काला धागा पहनना कई मुश्किलों में डाल सकता है। तो आइये आपको बताते हैं किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा।
मेष राशि:
मेष राशि वाले लोगों का स्वामी मंगल होता है। ऐसे में काले धागे का संबंध राहु और शनि दोनों से होता है। शनि और मंगल दोनों में ही शत्रुता का भाव है। ऐसे में मंगल का शुभ प्रभाव खत्म होते ही राहु का प्रभाव शुरू हो जाता है जो दुर्भाग्य की वजह बनती है। इतना ही नहीं ये जीवन में कई तरह की परेशानियों को बुलावा भी देती है। इसलिए इस राशि के जातकों को काला धागा पहनने से माना किया जाता है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों का भी स्वामी मंगल ग्रह है। काले रंग से मंगल देव प्रसन्न नहीं हो पाते हैं। इसलिए ध्यान रहे इस राशि के लोग हाथ-पैर में काला धागा बिल्कुल भी नहीं बांधे। क्योंकि इसे नकारात्मक और अनिष्ट का संकेत माना जाता है।
काला धागा बांधने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, काला धागा पहनने से बुरी नजर से बचने के अलावा शनि ग्रह भी मजबूत होता है। दरअसल, शनि का संबंध काले रंग से होता है। ऐसे में अगर कोई जातक काला धागा पहनता है, तो उसका शनि ग्रह भी मजबूत होता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति सही करने में भी काला धागा मदद करता है। मान्यताओं के मुताबिक व्यक्ति को सीधे पैर में काला धागा बांधने से उसे पैसों की कमी नहीं होती है साथ ही उसका जीवन सुख-समृद्धि के साथ बीतता है। सेहत के लिहाज से भी काला धागा काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं पैर के अंगूठे में काला धागा बांधता है तो पेट संबंधी समस्या खत्म हो जाती है।
Advertisement