Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mega auction: क्रिकेटरों पर होगी धनवर्षा,ये तीन खिलाड़ी बिक सकते हैं सबसे महंगे

इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को होगी जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। इस साल कई क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं।

06:35 PM Feb 11, 2022 IST | Desk Team

इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को होगी जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। इस साल कई क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को होगी जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। इस साल कई क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं।
Advertisement
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिये दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। अगर इनके लिये फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं। इनके अलावा दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को भी दस करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद है।
महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और हरफनमौलाओं पर रहेंगी। के एल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान अय्यर पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रूपये पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं।
वरूण चक्रवर्ती जैसे फिटनेस समस्याओं से जूझते रहने वाले खिलाड़ी को बरकरार रखकर टीम ने हालांकि गलती की है क्योंकि अब उनके पास 48 करोड़ रूपये का पर्स ही बचा है। यह चूंकि मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथोंहाथ लेंगी।
यही वजह है कि पिछले साल परपल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे आवेश खान का बेसप्राइज 20 लाख रूपये है लेकिन यह 50 गुना बढ सकता है।
टी20 में औसत प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को भी अच्छे दाम मिल सकते हैं जबकि अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी सात से आठ करोड़ रूपये में बिक सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव के भी बिकने की उम्मीद है। वहीं दीपक हुड्डा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीमों को लुभा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर फॉर्म में है और आस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज पर अच्छे दाम लगने की उम्मीद है।
लखनऊ सुपरजाइंट्स उन पर दाव लगा सकता है। वॉर्नर के अलावा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर की भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है चूंकि वह बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं और उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। उनके साथी ड्वेन ब्रावो, ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेफर्ड भी अच्छे दाम में बकि सकते हैं।
 
 
 
 
Advertisement
Next Article