पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मुंबई में बायोडिग्रेडेबल मटिरियल से बनाया ये Cardboard Cafe
स्वच्छ पर्यावरण की जब भी बात होती है तब हम सब हर चीज करते हैं जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जाए। कई बार देखा गया है कि पौधों को प्लास्टिक वेस्ट
12:49 PM Aug 16, 2019 IST | Desk Team
स्वच्छ पर्यावरण की जब भी बात होती है तब हम सब हर चीज करते हैं जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जाए। कई बार देखा गया है कि पौधों को प्लास्टिक वेस्ट में लगाया जाता है। इतना ही नहीं नए पेड़ पौधे भी लगाए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके।
Advertisement
एक अच्छी सोच भी पर्यावरण को स्वच्छ करने में अहम किरदार निभाती है। मुंबई में कार्डबोर्ड कैफे बनाया गया है जिसे देखकर आर्किटेक्ट और डिजाइनर की सोच की बहुत तारीफ हो रही है। यह कैफे लोगों को ध्यान में रखते हुए बना है। ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में सास ले पाएं।
आपको इस कैफे के नाम से ही पता चल गया होगा कि सबकुछ कार्डबोर्ड से यहां पर बनाया गया है। अब आप सोच रहें होंगे कि कार्डबोर्ड पर ही खाना-पीना यहां मिलता होगा। इस कैफे से जुड़े एक सदस्य ने बात करते हुए कहा कि, इस कैफे को डिजाइनर नुरू करीम ने बनाया है। इनकी सोच बहुत ही जबरदस्त है।
लोगों ने जब इस आईडिया के बारे में सुना तो उनके मन में कई तरह के सवाल उठने शुरु हो गए। क्योंकि अभी तक ईंट पत्थर से लोगों ने रेस्टोरेंट बने हुए देखें हैं तो उनके लिए कार्डबोर्ड के रेस्टोरेंट पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल था। इस कैफे में कार्डबोर्ड की ही कुर्सियां और लेंप शेड्स सारी चीजें हैं।
पूरे भारत में आकर्षण का केंद्र यह कैफे बना हुआ है। वैक्स लैमिनेशन से इसकी सफाई होती है। मुंबई की बारिश को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। इस पर बारिश से कोई असर नहीं पड़ेगा। ईंट-पत्थर वाले कैफों में आग लगने का पूरा खतरा होता है जो कि इसमें भी है। साढ़े तीन महीने में इस बनाया गया है और यह आर्किटेक्ट की ही निगरानी में बना है।
इसको रंग हल्का और बहुत सुंदर दिया गया है। बायोडिग्रेडेबल मटिरियल से कैफे को बनाया गया है जो कि इको-फ्रेंडली है। पर्यावरण को यह किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यह कार्डबोर्ड 100 प्रतिशत रिसाइकल और बायोडिग्रेडेबल है। यह कैफे मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है।
Advertisement