आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये पौधा
हमारे आस-पास लगे हुए पेड़ पौधे केवल खूबसूरती को ही नहीं बढ़ाते बल्कि कुछ एक पौधे ऐसे भी होते हैं।
08:26 AM Dec 11, 2019 IST | Desk Team
हमारे आस-पास लगे हुए पेड़ पौधे केवल खूबसूरती को ही नहीं बढ़ाते बल्कि कुछ एक पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपके किस्मत के बंद दरवाजे को खोलने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चाहिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने वाले हैं जिनको अपने घर में लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो पौधे।
Advertisement
1.तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की काफी ज्यादा महानता है। जिस भी व्यक्ति के घर तुलसी का पौधा लगा होता है उसके घर कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है। ध्यान रखें तुलसी के पौधे को हमेशा अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं।
2.हरश्रृंगार का पौधा
जिस भी घर में हरश्रृंगार का पौधा लगा होता है उस घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। क्योंकि इस पौधे की खुशबू से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और साथ ही कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
3.आंवले का पौधा
आंवले का पौधा मां लक्ष्मी को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही आंवले के पौधे को घर में लगाने से आपके घर का वातावरण भी शुद्घ रहता है।
4.करी पत्ते का पौधा
वैसे तो हर किसी के घर में मीठी नीम यानी करी पत्ते का पौधा जरूर होता है। यह पौधा आपके घर में पैसों की तंगी नहीं होने देता। इसके साथ ही यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
Advertisement