W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 19 नवंबर 2020 )

कार्य क्षेत्र में मनचाही प्रगति न होने से मानसिक तनाव बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धनलाभ के उत्तम योग बन सकते हैं। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। पूर्व परिचित मित्र से बिगड़े कार्य बनेंगे।

04:19 AM Nov 19, 2020 IST | Shera Rajput

कार्य क्षेत्र में मनचाही प्रगति न होने से मानसिक तनाव बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धनलाभ के उत्तम योग बन सकते हैं। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। पूर्व परिचित मित्र से बिगड़े कार्य बनेंगे।

आज का राशिफल   19 नवंबर 2020
मेष (ARIES) : परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं। जनसंपर्क से कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ किसी पार्टी में आनन्द उठाएंगे। वाहनादि तेजगति से न चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रूचि उत्पन्न होगी। किसी सन्त महात्मा के सान्निध्य में धर्म संबन्धी कार्य पूर्ण होंगे। डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।  
मिथुन (GEMINI) : मांगलिक कार्य से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। करीबी रिश्तों में मेल-मिलाप होगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यापारी वर्ग पैसे के लेन-देन के बारे में सावधान रहें, अन्यथा धन हानि के योग हैं।
कर्क (CANCER) : अपनी क्षमता से ज्यादा किसी भी कार्य की जिम्मेदारी न लें। व्यायाम, योगा और खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें।
सिंह (LEO) : कार्य क्षेत्र में मनचाही प्रगति न होने से मानसिक तनाव बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धनलाभ के उत्तम योग बन सकते हैं। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। पूर्व परिचित मित्र से बिगड़े कार्य बनेंगे।
कन्या (VIRGO) : पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पत्नी-पति में किसी बात पर टकराव हो सकता है। कोई भी कार्य करते समय अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें। लम्बे से रूका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला (LIBRA) : गरीब एवं असहायों की मदद करना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। घर में वैवाहिक संबन्धी कार्य की योजना बनेगी। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों की उच्चाधिकारी द्वारा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करने से थकान व कमजोरी महसूस होगी। कार्यों और विचारों में तालमेल बनाए रखें। शाम को मनवांछित कार्य पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता होगी। पत्नी क​ी सेहत में सुधार होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। आपके व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव की स्थितियां बनी रहेंगी। घर से बाहर भीड़भाड़ वाली जगह से बचें
मकर (CAPRICORN) : आज किसी करीबी मित्र की समस्या को हल करने में समय व्यतीत होगा। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घुटनों एवं जोड़ों का दर्द बना रह सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : परिवार के लिए कुछ मनोरंजन संबन्धी कार्यक्रम कर सकते हैं। माता-पिता बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में किसी सहकर्मी से पैसे के लेन-देन के मामले में विवाद हो सकता है।
मीन (PISCES) : आज आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। धार्मिक संस्थाओं में आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। अपनी प्रतिमा और कौशल का भरपूर उपयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×