W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रायसेन में गाय को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का काटा हाथ

कल्लू साहू को गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

03:30 PM Sep 03, 2018 IST | Desk Team

कल्लू साहू को गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

रायसेन में गाय को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का काटा हाथ
Advertisement

रायसेन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर थाना अंतर्गत ग्राम पीपलवाली में एक गाय के गायब होने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति को पांच लोगों ने कथित तौर पकड़ कर उसका एक हाथ तलवार से काट कर अलग कर दिया। यह घटना शनिवार की शाम को हुई। आरोपियों ने पेड़ से बांधकर इस व्यक्ति की पिटाई भी की। सुल्तानपुर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मलखान सिंह मीणा ने आज बताया कि ग्राम पीपलवाली निवासी 35 वर्षीय कल्लू साहू उर्फ प्रेम नारायण की गाय लापता हो गई थी।

गाय को खोजते हुए वह गांव में सत्तू लाल यादव नामक व्यक्ति के घर पूछने के लिए गया। सत्तू यादव से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके और कल्लू साहू के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि इससे गुस्साए सत्तू यादव और उसके बेटे राजपाल यादव, राहुल यादव, पत्नी सकून बाई एवं उसके नौकर सत्तू लोधी ने कल्लू को कथित तौर पर पकड़ा और पेड़ से बांधकर उसे लाठियों से पीटा। फिर उन लोगों ने तलवार से उसका एक हाथ काट डाला।

मीणा ने बताया कि आरोपियों ने उसका दूसरा हाथ भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर कल्लू साहू के परिजन वहां पहुंचे और उसे मुक्त कराया। उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कल्लू साहू को गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों.. सत्तू लाल यादव एवं उसके बेटे राजपाल यादव को कल गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×