Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'उड़ारियां' फेम एक्टर करण वी ग्रोवर के घर बजने वाली है शहनाई, गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल संग 1 जून को लेंगे 7 फेरे

टीवी के पॉप्युलर ऐक्टर करण वी ग्रोवर जल्द शादी करने जा रहे हैं। वह पिछले 10 साल से पॉपी जब्बल को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को एक दशक से अधिक समय से डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

05:50 PM May 31, 2022 IST | Desk Team

टीवी के पॉप्युलर ऐक्टर करण वी ग्रोवर जल्द शादी करने जा रहे हैं। वह पिछले 10 साल से पॉपी जब्बल को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को एक दशक से अधिक समय से डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक उड़ारियांमें अंगद मान का किरदार निभा रहे एक्टर करण वी ग्रोवर जल्द ही शादी के बंधन
में बंधने जा रहे हैं। करण अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ शादी
करने जा रहे हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है अब जाकर
इन्होंने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया है। अब दोनों अपने इस रिश्ते को शादी का नाम
देने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए है। दोनों की फैमली में शादी की तैयारियां बड़ी
जोर-शोर से की जा रही है।

Advertisement

खबरों के मुताबिक, करण और उनकी लेडीलव पॉपी 1 जून को शादी के बंधन में बंधने
वाले हैं। दोनों हिमाचल प्रदेश में अपनी फैमली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी
में सात फेरे लेने की तैयारी की है।कपल के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके
हैं। इस शादी में करण और पॉपी के कॉमन फ्रेंड शामिल होने वाले हैं।

दोनों के फ्रेंड राय लक्ष्मी,
शमा सिकंदर पति जेम्स
मिलिरॉन के साथ
, सोनाली सेगल पहले ही शादी के लिए हिमाचल रवाना
हो चुके हैं। करण और पॉपी शहर की बाकि बॉलीवुड स्टार्स की तरह इंटीमेंट वेडिंग
करने जा रहे हैं। हालांकि कपल शादी के बाद अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी
रखने वाला हैं।

कपल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो इनकी पहली मुलाकात एक कार पार्किंग
में हुई थी। इसके बाद ये एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले
, जहां से इन्होंने डेटिंग करना शुरू कर दिया। पिछले 10 सालों से करण और पॉपी एक
दूसरे को डेट कर रहे है। इन्होंने अपने रिलेशन को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा
मगर इनकी फैमली इनके रिलेशन के बारे में सारी जानकारी थी।

बता दें कि करण वी ग्रोवर ने साल 2004 में टीवी सीरियल सारथीसे अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। फिर इन्होंने मेरी आवाज को मिल गई रोशनी‘,
वो रहने वाली महलों की‘, ‘हम आपके हैं इन लॉजऔर पुनर्विवाहजैसे टीवी शोज किए। साल 2007 में उन्होंने कविता कौशिक के साथ रियलिटी शो नच बलिए 3में भी हिस्सा लिया था।

वहीं पॉपी जब्बल भी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और एंकर भी हैं। पॉपी ने
कई स्पोर्ट्स शोज भी होस्ट किए हैं। इसमें
प्रो रेसेलिंग लीग खेल
फौलादी
‘ (2015) और सेलिब्रिटी क्रिकेट लीगशामिल है। इसके अलावा पॉपी ने पंजाबी फिल्म माही एनआरआई और वेब सीरीज लॉस्ट
एंड फाउंड में भी काम किया है।

Advertisement
Next Article