टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Umesh Kolhe murder case: अमरावती मर्डर का मास्टरमाइंड इरफान पहले भी जा चुका हैं जेल, रेप केस में हुई थी गिरफ्तार

अमरावती में 21 जून को मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान को गिरफ्तार कर लिया था।

05:13 PM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

अमरावती में 21 जून को मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान को गिरफ्तार कर लिया था।

अमरावती में 21 जून को मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान को  गिरफ्तार कर लिया था। अब इरफान से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ इंदौर में एक रेप का मामला भी भी दर्ज है। इस आरोप में आरोपी इरफान 19 दिन तक इंदौर की जेल में रहा था।
 बुर्का पहनकर जबरन एक घर में रखा
पीड़िता ने अगस्त 2021 में इंदौर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि इरफान और उसके दोस्त ने उसका अपहरण किया और उसे बुर्का पहनकर जबरन एक घर में रखा। बाद में आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार भी किया। पुलिस उपायुक्त विक्रम साली ने बताया, “अमरावती पुलिस ने इस संबंध में इंदौर पुलिस से बातचीत की और मामले की जानकारी हासिल की है।”
कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई 
इरफान शेख रहबर (Rahbar) नाम से एक एनजीओ चलाता है। पता चला है कि इरफान ने ही कोल्हे को मारने का आदेश दिया था। उसने अपने एनजीओ में काम करने वाले चार आरोपियों को “टास्क” पूरा करने के लिए 10,000 रुपये और एक बाइक दी थी। इस बीच, कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें पुष्टि हुई है कि उनकी मौत गर्दन के किनारे पर चाकू लगने से हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि घाव का माप 8 सेमी × 2 सेमी का था। घाव इतना गहरा था कि उनकी रीढ़ तक पहुंच गया था जिससे उनकी मौत हो गई।
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की
गौरतलब है कि 21 जून को तीन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से उमेश कोल्हे पर हमला किया था। उमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। नूपुर शर्मा ने टीवी पर एक बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने कोल्हे हत्याकांड में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले के सभी सात आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
Next Article