टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UN : भारत के स्थायी प्रतिनिधि बने सुरक्षा परिषद की सीटीसी समिति के अध्यक्ष, 31 दिसंबर तक संभालेंगे पद

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति को वर्ष 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

03:24 PM Jan 05, 2022 IST | Desk Team

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति को वर्ष 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में मंगलवार का दिन भारत के लिए काफी महत्तवपूर्ण साबित हुआ। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति को वर्ष 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारत हालांकि अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसके दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा। सीटीसी के कार्यकारी निदेशालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया, भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति आतंकवाद निरोधी समिति 2022 के नए अध्यक्ष होंगे।
भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में किया था वोट
एक जनवरी को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आंतकवाद निरोधी समिति के कार्यकारी निदेशालय द्वारा पारित उस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया था जिसमें सदस्य देशों से आतंकवादी कृत्यों को उनके मोटिवेशन के आधार पर बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की गयी थी और यह साफ किया गया था कि यदि ऐसा होता है तो इससे पूरी दुनिया 9/11 से पहले के काल में पहुंच जायेगी जब अधिकतर समय ‘‘मेरे आतंकवादी और तेरे आतंकवादी’’ की बेवजह की बहस में ही समय बर्बाद किया गया।
वर्ष 2001 में हुआ था सीटीसी का गठन
संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के दौरान भारत ने कहा था, सीटीसी के 2022 के अध्यक्ष के रूप में भारत, आतंकवाद से निपटने में संगठन की भूमिका को मजबूती देने के लिए गंभीर प्रयास करेगा, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि आतंकवाद के खतरे के खिलाफ पूरी दुनिया की प्रतिक्रिया स्पष्ट, अविभाजित और प्रभावी हो। सीटीसी का गठन 9/11 की घटना के बाद 2001 में किया गया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article