For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: 2024 की तैयारी! यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

03:37 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

up news  2024 की तैयारी  यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी
उत्तर प्रदेश के भाजपा इकाई के प्रदेश के रूप में भूपेंद्र चौधरी को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की जानकारी पार्टी के अधिकारी बयान में सांझा की गई हैं।
Advertisement
नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष किया नियुक्त
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी।
चौधरी यूपी में योगी की मंत्रिपरिषद में है पंयायती राज मंत्री
Advertisement
 मिली जानकारी के मुताबिक  चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं। चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में भाजपा ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

Pegasus Case : 29 फोन में से 5 में मिला मैलवेयर लेकिन जासूसी के सबूत नहीं, समिति ने SC में पेश की रिपोर्ट

Advertisement
Author Image

Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.