Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttarakhand: बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम की अपनी लाखों की संपत्ति, बताई ये वजह

वयोवृद्ध मुंजियाल ने अपनी सभी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत जिला कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया गया है…

07:58 PM Apr 04, 2022 IST | Desk Team

वयोवृद्ध मुंजियाल ने अपनी सभी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत जिला कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया गया है…

जहां आज के दौर में हर व्यक्ति धनदौलत के पीछे भाग रहा है, वहीं देहरादून की वयोवृद्ध पुष्पा मुंजियाल ने एक नया ही उदाहरण पेश किया है। वयोवृद्ध मुंजियाल ने अपनी सभी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत जिला कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया गया है। सोमवार को उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी अपना वसीयतनामा सौंपा।
संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए
वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया।
पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है।
 जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल
मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा, ”चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।”
बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्र​थम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article