'विक्की डोनर' को पुरे हुए 10 साल, आयुष्मान ने बताया फिल्म की सफलता हैंडल नहीं कर पा रहे थे
आयुष्मान की पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ को पुरे 10 साल हो गए है और इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपने 10 भी पुरे कर लिए है। फिल्मो से पहले रेडियो जॉकी के तौर पर काम करने वाले आयुष्मान खुर्राना ने कभी सोचा भी नहीं होगा की एक दिन वह बॉलीवुड का इतना बड़ा नाम बन जायेंगे। फिल्म विक्की डोनर ने उनको रातो रात स्टार बना दिया था।
12:38 PM Apr 21, 2022 IST | Desk Team
फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आयुष्मान खुर्राना ने अपने दम पर बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘आर्टिकल 15’ फिल्मो में अपनी दमदार एक्टिंग करके आयुष्मान ने बॉलीवुड के लीडिंग एक्टर्स में जगह पाई है। आयुष्मान पूरी तरह से आउटसाइडर है। उनका बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं है फिर भी वह आज के बॉलीवुड का चमकता सितारा है।
Advertisement
आयुष्मान की पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ को पुरे 10 साल हो गए है और इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपने 10 भी पुरे कर लिए है। फिल्मो से पहले रेडियो जॉकी के तौर पर काम करने वाले आयुष्मान खुर्राना ने कभी सोचा भी नहीं होगा की एक दिन वह बॉलीवुड का इतना बड़ा नाम बन जायेंगे। फिल्म विक्की डोनर ने उनको रातो रात स्टार बना दिया था।
फिल्म विक्की डोनर से मिली शोहरत के बारे बात करते हुए आयुष्मान खुर्राना ने बताया की वह रातो रात मिली पहचान से काफी घबरा गए थे। विक्की डोनर के बाद वह पने आपको हर जगह देख रहे थे। लोग उन्हें सराह रहे थे और जानना शुरू कर रहे थे। लोगो से मिले इस प्यार को वो कैसे हैंडल करे उन्हें समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया की मुझसे मेरी सक्सेस संभाली नहीं जा रही थी।
उन्होंने बताया की वह फिल्म की सफलता के बाद फॅमिली और फ्रेंड को टाइम नहीं दे पा रहे थे जिसकी वजह से उनका गलत इम्प्रैशन पद रहा था। फिर उन्होंने 6 – 7 महीने बाद खुद को समझाया और ये कोशिश की कि वह अपनी फिल्मी लाइफ से टाइम निकालकर फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ भी टाइम गुज़ारेंगे।
विक्की डोनर के दिन याद करते हुए आयुष्मान ने फिल्म के डायरेक्टर सुजीत सर्कार को नाम लेने में दिक्कत है वह अक्सर भूल जाते है और उन्हें (आयुष्मान ) को कई बार अंशुमान और उनके साथ विक्की डोनर में काम करने वाली यामी गौतम को यामिनी बुला देते थे। उनकी इसी आदत की वजह से एक बार मीका सिंह नाराज़ हो गए थे जब उन्होंने मीका को मिक्की बोल दिया था।
आयुष्मान अब बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन गए है और हाल फ़िलहाल आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्मो में बिजी है। उनकी आने वाली फिल्मो में अनेक, एक्शन हीरो शामिल है।
Advertisement