पीएम मोदी के जन्मदिन पर सचिन से लेकर कोहली तक इन दिग्गज खिलाडि़यों ने दी शुभकामनाएं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज अपना 69वां जन्मदिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 में हुआ था।
07:32 AM Sep 17, 2019 IST | Desk Team
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज अपना 69वां जन्मदिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 में हुआ था। पीएम मोदी आज अपना जन्मदिन गुजरात में ही मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 69 फीट लंबा केक काटा गया। वहीं पीएम मोदी के एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने वाराणसी के संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में इस खास दिन पर 1.25 किलो का सोने का मुकुट चढ़ाया।
सोमवार रात को पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए थे और वहां पर सबने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन पर गुजरात में ही पूरा दिन बिताएंगे। ट्विटर पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई हैशटैग ट्रेंड चल रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं और देश के कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी हैं।
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पार्टी ने 14 सितंबर से सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी के नेता देश के कई हिस्सों में जाकर वहां पर कई तरह की सामाजिक पहल की शुरुआत करेंगे। हर साल की तरह पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिलें और उनका आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी आज के दिन चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क में एक जनसभा भी संबोधित करेंगे।
देश की कई खेल हस्तियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की खेल जगत के इन सितारों ने शुभकामनाएं दीं-
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
Advertisement