Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली : विवेक विहार गैंगरेप मामले में 9 महिलाओं समेत अब तक 11 गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें से 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

03:15 PM Jan 28, 2022 IST | Desk Team

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें से 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में महिला के साथ गैंगरेप के बाद अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। मामले में अब तक 11 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को चुकी है, जिसमें 9 महिलाएं शामिल है। जबकि 2 नाबालिगों को पकड़ा है। 
Advertisement
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें से 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस की पांच टीम मामले में लगातार छापेमारी कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़ित महिला की काउंसलिंग की जा रही है। वह आनंद विहार में अपने पति के घर पर रहती थी, कस्तूरबा नगर में उसकी मां के घर के पास रहने वाले आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था। शुरूआती जांच से संकेत मिलता है कि आरोपी के परिवार का लड़का और पीड़िता दोस्त थे।
पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स का उसके साथ एकतरफा अफेयर चल रहा था। उसने कई बार उसकी पहल को ठुकरा दिया था। कुछ दिन पहले युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।
पीड़िता को बदनाम करने के लिए किया गया यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान
मामले में अब तक हुई अधिकारियों ने खुलासा किया कि पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि उन्होंने पीड़िता को बदनाम करने के लिए यौन उत्पीड़न किया और उसके बाद सार्वजनिक अपमान को अंजाम दिया। 
यौन उत्पीड़न के वक़्त पुरुषों को उकसा रही थीं महिलाएं
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था, तब महिलाएं मौजूद थीं और पुरुषों को उकसा रही थीं। घटना पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने कहा कि राजधानी से यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 
Advertisement
Next Article