Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, जिसे आजतक कोई नहीं पढ़ पाया

दुनिया में कई रहस्य हैं जिन्हें आज तक भी कोई नहीं जान पाया। इंसानों ने दनिया के कुछ रहस्यों को सुलझा लिया है लेकिन कुछ आज भी रहस्य ही बने हुए हैं।

11:46 AM Sep 06, 2019 IST | Desk Team

दुनिया में कई रहस्य हैं जिन्हें आज तक भी कोई नहीं जान पाया। इंसानों ने दनिया के कुछ रहस्यों को सुलझा लिया है लेकिन कुछ आज भी रहस्य ही बने हुए हैं।

दुनिया में कई रहस्य हैं जिन्हें आज तक भी कोई नहीं जान पाया। इंसानों ने दनिया के कुछ रहस्यों को सुलझा लिया है लेकिन कुछ आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। जिनको सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एक ऐसी ही किताब है जो आज भी रहस्य बनी हुई है। इस किताब के 240 पन्ने हैं। 
Advertisement
सबसे हैरानी की बात यह है कि इस 240 पन्नाें की किताब को आज तक कोई नहीं पढ़ सका है। इतिहासकारों का कहना है कि 600 साल पुरानी ये किताब है। कार्बन डेटिंग से यह पता लगाया है कि 15वीं सदी में इस किताब को लिखा गया था। 
सबसे मजेदार बात यह है कि हाथ से इस किताब को लिखा गया है। लेकिन इस किताब में क्या लिखा है किस भाषा में लिखा गया है इसके बारे में कोई भी आज तक नहीं जान सका है। 
अनसुलझी पहेली की तरह यह किताब है। वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट नाम इस किताब को दिया है। इंसानों से लेकर पेड़-पौधों के बारे में इस किताब के अंदर बताया गया है। इस किताब में कई ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र हैं जो अब धरती पर किसी पेड़-पौधों से नहीं मिलते हैं। 
इटली के बुक डीलर विलफ्रीड वॉयनिक के नाम पर वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट इस किताब का नाम रखा गया। इस रहस्मयी किताब को विलफ्रीड वॉयनिक ने ही साल 1912 में खरीदा था। ऐसा भी माना गया है कि कई पन्ने इस रहस्मयी किताब में थे लेकिन वक्त के साथ वह पन्ने किताब में से खराब हो गए। 
अब इस रहस्मयी किताब में महज 240 पन्ने ही हैं। कुछ खास बातें इस किताब के बारे में नहीं पता चल पाई है बस यही पता चला है कि कुछ शब्द इस किताब में लैटिन और जर्मन भाषा में लिखे हुए हैं। 
Advertisement
Next Article