टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हम अकेले लड़ रहे....प्रतिबंधों से रूस पर क्या फर्क पड़ेगा? NATO देशों का साथ ना मिलने पर दुखी यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन पर हमला कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। उनके अपने देश में ही उनका विरोध शुरू हो गया है। मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक पुतिन के खिलाफ रूस के 54 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं

05:03 PM Feb 25, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन पर हमला कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। उनके अपने देश में ही उनका विरोध शुरू हो गया है। मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक पुतिन के खिलाफ रूस के 54 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं

यूक्रेन पर हमला कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। उनके अपने देश में ही उनका विरोध शुरू हो गया है। मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक पुतिन के खिलाफ रूस के 54 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें 1,700 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दुनिया से यूक्रेन को नहीं मिले समर्थन से दुखी हैं। उन्होंने 25 फरवरी की सुबह मीडिया से बात की और कहा कि यूक्रेन हर संभव अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की कोशिश करेगा।
हम कल भी अकेले थे और आज भी: यूक्रेन
जेलेंस्की ने कहा है कि हम कल भी अकेले अपने देश की रक्षा कर रहे थे और आज भी अकेले लड़ रहे हैं। कल की तरह ही दुनिया की सबसे ताकतवर ताकतें दूर से देख रही हैं। क्या कल रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों ने रूस को रोक दिया? हम अपने आकाश से सुनकर और जमीन पर देखकर कह सकते हैं कि लगाए गए प्रतिबंध पर्याप्त नहीं थे।
अमेरिका नहीं भेजेगा सैनिक, बाइडेन ने बताया
बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद अमेरिका ने साफ कर दिया है वह अमेरिकी सैनिकों को लड़ने के लिए यूक्रेन नहीं भेजेगा। जो बाइडेन ने कहा है कि रूसी भले लड़ने को तैयार हों लेकिन अमेरिका लड़ने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, बाइडेन ने यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए भी सेना भेजने से इनकार कर दिया है।
रूस ने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकाने नष्ट किए!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर करीब दो लाख सैनिक तैनात किए हुए हैं। रूस ने 23 फरवरी की देर रात से यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस यूक्रेनी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर डिफेंस फैसिलिटी, मिलिट्री एयरफील्ड्स और यूक्रेनी एयरक्राफ्ट्स को टारगेट कर रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई सुरक्षा और हवाई अड्डों को निष्क्रिय कर दिया है और रूसी सेना ने 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
यूक्रेन ने कहा, अब तक 800 रूसी सैनिक मारे गए
यूक्रेन के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि रूस द्वारा कुछ नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है और रूसी सेना ने चरनोबिल में पूर्व परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जब्त कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि कम से कम 137 यूक्रेनी सैनिक और नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने युद्ध में दो हेलीकॉप्टर और सात विमान खो दिए हैं।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सशस्त्र बलों ने सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से करीब 800 रूसी बलों को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा कि सात रूसी विमानों और छह हेलीकॉप्टरों के साथ 30 से अधिक रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article