पश्चिम बंगालः CM ममता बनर्जी बोलीं- BJP का शासन अडोल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या मुसोलिनी से भी बुरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया
09:08 PM May 23, 2022 IST | Desk Team
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा सरकार देश का संघीय ढांचा ढहाने में लगी है। वह केंद्र की एजेंसियों का इस्तेमाल करके राज्यों में दखल देती है।
Advertisement
बनर्जी ने कहा, केंद्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी का शासन अडोल्फ हिटलर और जोसेफ स्टालिन या मुसोलिनी से भी बुरा है। वह लालू परिवार के ठिकाने पर सीबीआई छापे को लेकर ये बातें कह रही थीं। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनके रिश्तेदारों के 16 ठीकानों पर छापेमारी की थी।
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच करीबी बढ़ रही
इस छापेमारी के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा इन दिनों सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच करीबी बढ़ रही है। इसीलिए भाजपा ने सीबीआई का सहारा लिया है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी लालू के रेल मंत्री रहते जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में की गई थी।
पेट्रोल-डीजल के रेट कट पर बोलीं ममता
ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने पर कहा कि चुनाव से पहले सरकार ऐसा करती है। अगर उज्ज्वला गैस सिलिंडर पर 200 रुपये की छूट भी दी जाती है तो 800 रुपये में भी कोई गरीब परिवार सिलेंडर कैसे खरीद पाएगा। उन्होनें रेट कट को इलेक्शन स्टंट बताया है।
Advertisement