West Bengal: कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत के बाद खुद को मारी गोली
कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग(Deputy High Commission) के सामने गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस धटना को एक पुलिसकर्मी से अंजाम दिया है
05:12 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team
कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग(Deputy High Commission) के सामने गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस धटना को एक पुलिसकर्मी से अंजाम दिया है। दरअसल पुलिसकर्मी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जिससे एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिसकर्मी अचानक बाहर निकला और फायरिंग शुरू कर दी
पुलिसकर्मी अचानक बाहर निकला और फायरिंग शुरू कर दी
Advertisement
ये गोलीबारी की घटना बांग्लादेश उप उच्चायोग कोलकाता से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर Park Circus में हुई है। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी अचानक बाहर निकला और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
आखिर यह पुलिसकर्मी कौन था और उसने इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी ने कुछ देर गोलीबारी करने के बाद अपने सिर पर गोली मार ली। फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर यह पुलिसकर्मी कौन था और उसने इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया। इसके अलावा पुलिसकर्मी की फायरिंग में मारी गई महिला की भी पहचान नहीं हो पा रही है।
जुमे की नमाज के बाद भड़के नमाजी, UP में जगह-जगह की पथरबाजी, CM योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Advertisement