'जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा', BJP ने केजरीवाल के खिलाफ छेड़ा अभियान
गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली में नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले है। पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
12:14 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली में नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले है। पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक बार फिर भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान छेड़ दिया है। बता दे कि ‘जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा’ की थीम के साथ भाजपा ने आप के मुखिया के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
Advertisement
वीडियो के जरिए दिलाया पुराने वादों को याद
आपको बता दे कि वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त के सहारे केजरीवाल के पुराने वादों की याद दिलाते हुए भाजपा गुजरात और दिल्ली की जनता को यह राजनीतिक संदेश देने का प्रयास कर रही है कि केजरीवाल पर विश्वास कर जिसने भी उन्हें वोट किया उसे धोखा ही मिला है।भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा गया, चुनाव से पहले केजरीवाल ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया, चुनाव जीतने के बाद प्रदेश को उसके हाल पर छोड़ दिया। जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा।
MCD चुनाव में भाजपा और AAP की सीधी टक्कर
Advertisement
दिल्ली भाजपा भी सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा में इस अभियान को जोरदार तरीके से चला रही है, वहीं गुजरात भाजपा गुजराती भाषा में इस अभियान को चला कर राज्य के मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री और भाजपा के नेता भी अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तरह के वीडियो को लगातार शेयर कर केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।दरअसल, यह माना जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीधी टक्कर है वहीं भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में भी केजरीवाल जोर-शोर से विधान सभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
Advertisement