Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला की कार आधी रात को सुनसान हाईवे पर हुई खराब, 8km धक्‍का देकर लड़कों ने पहुंचाया घर

हमारे आस-पास इन दिनों कई घटनाएं होती रहती हैं जिसे देखकर हम यही करते हैं कि इंसानियत आजकल बिल्कुल खत्म हो गई है।

10:53 AM Jul 21, 2019 IST | Desk Team

हमारे आस-पास इन दिनों कई घटनाएं होती रहती हैं जिसे देखकर हम यही करते हैं कि इंसानियत आजकल बिल्कुल खत्म हो गई है।

हमारे आस-पास इन दिनों कई घटनाएं होती रहती हैं जिसे देखकर हम यही करते हैं कि इंसानियत आजकल बिल्कुल खत्म हो गई है। लेकिन इसी दुनिया में हमें ऐसे लोग भी मिल जाएंगे जो हमारा मानवता में खोया हुआ भरोसा दोबारा पैरा कर रहे हैं। 
Advertisement
एक महिला की कार आधी रात को हाईवे पर खराब हो गई थी। महिला की कार जिस सड़क पर खराब हुई थी वह सुनसान थी और महिला के साथ कोई भी नहीं था। इसी दौरान सड़क पर तीन लड़के आए और उन्होंने ऐसा किया जिसे कोई भी सोच नहीं सकता है।

कार बंद हुई लीकेज के कारण

यह अमेरिका का मामला है। खबरों के अनुसार, 6 हफ्ते पहले महिला ने नई कार खरीदी थ्थ्ी। लेकिन उस महिला की कार में लीकेज हो गई थी जिसकी वजह से कार हाईवे पर आधी रात को बंद हो गई। 
कार बंद होने के बाद महिला परेशान हो गई थी। इसके अलावा महिला के पास ज्यादा पैसा भी नहीं थे किसी टो-ट्रक को बुलाने के। महिला को घर जाने के लिए अभी 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। 

3 दोस्त खाने निकले थे डोनट्स

उस समय वहां से कोई भी नहीं जा रहा था। आधी रात के समय वहां से किसी का निकला बहुत ही मुश्किल था। लेकिन उसी दौरान 3 दोस्तों वहां आए। उन तीनों लड़कों का नाम ऐरॉन मैैक्वालिन था जो 18 साल के हैं। 
दूसरा लड़का बैली कैम्बेल जिसकी उम्र 17 साल है और तीसरा लड़का बिली टारबेट जो 15 उम्र के हैं। यह तीनों लड़के टिम हॉर्टोन्स स्टोर डोनट्स खाने के निकले थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही इन तीनों को इस महिला की कार दिखाई दे गई।

कार स्टार्ट नहीं हुई थी कोशिशों के बाद भी

इस घटना के बारे में फेसबुक पर खुद ऐरॉन ने बताया। पोस्ट में लिखा, हमने अपनी कार उस खराब गाड़ी के पीछे पार्क की। उसमें एक महिला अकेली थी। वह बहुत परेशान थीं। हम मदद को आगे बढ़े। अपनी समझ के अनुसार कार चेक की। वह हमसे स्टार्ट नहीं हुई।

महिला को घर पहुंचाना ज्यादा जरूरी था

कूलैंट और तेल कार के इंजन में लीक की वजह से मिक्स हो गए थे। उसके बाद पोस्ट में ऐरॉन ने आगे कहा, यह काफी खतरनाक हो सकता था। हमने तय किया कि महिला को घर पहुंचाना ज्यादा जरूरी है। इसलिए हम तीनों ने उनकी कार को 8 किलोमीटर तक धक्का दिया और उन्हें घर पहुंचा दिया। 

इस स्टोरी के बारे में एक और राहगीर ने बताया 

फेसबुक पर ऐरॉन के अलावा डैन मॉरिसन नाम के दूसरे शख्स ने भी इसके बारे में बताते हुए पोस्ट शेयर की। उस दौरान वहां से डैन जा रहे थे और डैन ने उन तीनों लड़कों को कार को धक्का लगाते हुए देखा। डैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ये लड़के गजब के थे। किसी की मदद के लिए कोई इस हद तक नहीं जाता। कार को धक्का लगाते समय लड़कों की कई तस्वीरें डैन ने लीं। 

वापस लौटे डैन की गाड़ी से तीनों

ऐरॉन और उसके दोस्तों ने जब महिला को उसकी गाड़ी के साथ घर तक पहुंचा दिया तो उसके बाद वह डैन के साथ ही उनकी गाड़ी में आए। इन तीनों दोस्तों ने महिला की कार को डेढ़ घंटे तक धक्का दिया था। आधी रात को यह  काम बहुत थकान भरा था।
लेकिन ऐसा करने के बाद तीनों बेहद खुश थे। महिला की मदद करके उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। इन तीनों लड़कों की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है और तीनों को लोकल हीरो बना दिया है।

बधाईयां मिल रही हैं तीनों दोस्तों को 

इस बारे में ऐरॉन ने कहा, हमारे फोन पर बहुत सारे मेसेजेज आ रहे हैं। सब हमें सम्मान दे रहे हैं। हमने उस समय वही किया जो हमें सही लगा। हम यही चाहते हैं कि दूसरे लोग भी मुसीबत में दूसरों की मदद करें। 
Advertisement
Next Article