Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

1 व्यक्ति, 2 घर: महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के पीछे RSS की रणनीति

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत हासिल हुई है उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कड़ी मेहनत है।

09:45 AM Nov 26, 2024 IST | Ayush Mishra

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत हासिल हुई है उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कड़ी मेहनत है।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत हासिल हुई है उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कड़ी मेहनत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक व्यक्ति दो घर की माइक्रो मैनेजमेंट की प्लानिंग की थी।

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या उसके सहयोगी संगठनों ने हरियाणा चुनाव के बाद ही महाराष्ट्र के चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर लिया था।

पूरी माइक्रो प्लानिंग RSS के स्वयंसेवकों एवं RSS के सहयोगी 36 संगठन ने किया था। पूरे महाराष्ट्र में स्वयंसेवक भारतीय जनता पार्टी की जीत की नींव मजबूत करने में लगे हुए थे।

RSS के जो स्थानीय स्वयंसेवक थे उन्हें ‘एक स्वयंसेवक दो घर’ की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके तहत लोगों को दो व्यक्तियों के घर पर जाकर 100% मतदान की बात करनी है, सनातन की बात करनी है, हिंदू धर्म की बात करनी है, राष्ट्रीय हित की बात करनी है।

उसे उन व्यक्तियों के घर पर कुछ खाना-पीना नहीं है, सिर्फ अपनी बात उनके सामने रखनी है और जब तक वह मोटिवेट नहीं हो जाते तब तक उनके संपर्क में रहना है।

जब लगे कि वो व्यक्ति अपनी बातों से प्रभावित हो चुका है, मोटिवेट हो चुका है, फिर अगले दो घर का लक्ष्य रखा जाता था।

कोई दिखावा नहीं किया जाएगा। कोई फोटो नहीं खींची जाएगी, सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाएगा। इस तरीके से संघ ने एक-एक व्यक्ति से संपर्क करना शुरू किया।

संघ एवं उसके सहयोगी संगठनों ने हर जिले में 25 से 30 हजार छोटी-छोटी बैठकें की। महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए संघ ने पिछले दो महीने में महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रांत स्तर की लगभग 10 से 12 बड़ी बैठक ली। 

Advertisement
Next Article