For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

1 वॉट्सऐप अकाउंट 4 जगह हो सकेगा log in, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

05:18 PM Jan 29, 2024 IST | Nisha Pathak
1 वॉट्सऐप अकाउंट 4 जगह हो सकेगा log in  बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

WhatsApp Companion Mode: वॉट्सऐप का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं। आप फोन के अलावा ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप पर भी वॉट्सऐप को ओपन करते होंगे। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि एक वॉट्सऐप अकाउंट का कितने डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए वॉट्सऐप को अन्य डिवाइस में log in करने के तरीके को जानते हैं।

कितने डिवाइस में हो सकेगा log in

प्राइमरी डिवाइस के अलावा, चार दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, एक वॉट्सऐप अकाउंट का एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल ही चैटिंग ऐप का कम्पैनियन मोड है। प्राइमरी डिवाइस से लिंक करने पर दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

14 दिन में करना होगा फोन रीकनेक्ट

एक बार प्राइमरी फोन से दूसरे डिवाइस को कनेक्ट कर लेते हैं तो 14 दिन तक डिवाइस दोबारा कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हर 14 दिन में फोन को कनेक्ट करना जरूरी होगा। प्राइमरी के साथ सेकेंडरी डिवाइस में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आप सभी डिवाइस में वॉट्सऐप को अप-टू डेट रखें।

QR कोड के जरिए करें डिवाइस लिंक

  • जिस डिवाइस पर लिंक करना चाहते हैं उस पर वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप ओपन करना होगा।
  • अब एक QR कोड दिखेगा इसे प्राइमरी फ़ोन से स्कैन करना होगा।
  • एंड्रॉइड प्राइमरी फोन से ऐसे लिंक करें दूसरे डिवाइस
  • अपने Android प्राइमरी फोन पर वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
  • अब टॉप राइट साइड पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Linked Device पर क्लिक करना होगा।
  • अब Link A Device पर टैप करना होगा।
  • इससे प्राइमरी फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा।
  • दूसरे डिवाइस के क्यूआर कोड को प्राइमरी फोन के कैमरे से स्कैन करना होगा।
  • स्कैन करने के साथ ही कुछ ही देर में चैट लोड होने के साथ वॉट्सऐप दूसरे डिवाइस पर कनेक्ट हो जाएगा।
  • आप Linked Device पर टैप पर कुल लिंक्ड डिवाइस की जानकारी अपने प्राइमरी फोन पर भी पा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×