Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी 10 अद्भूत बातें, यकीनन आप भी होंगे इससे अनजान

11:19 AM Feb 08, 2024 IST | Pratibha

Ram Mandir 10 important things: अयोध्या में राम मंदिर में आरती का समय, रामलला और राम मंदिर से जुड़ी खास बातों की जानकारी सब कुछ आप यहां जान सकते हैं। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर 2025 तक पूरा बनने (Ram Mandir 10 important things) का अनुमान जताया गया है। गर्भग्रह में रामलला विराजमान हो चुके हैं साथ ही उत्सव मूर्ति और अचल मूर्ति को भी स्थापित किया गया है। राम मंदिर कैसा है, इसमें क्या खासियत है आज हम इससे जुड़ी तमाम बातें बताएंगे।

Advertisement

राम मंदिर से जुड़ी 10 बातें

1.  पूरा राम मंदिर 70 एकड़ में बनाया गया है। तीन मंजिला राम मंदिर में प्रथम तल पर गर्भगृह है जहां रामलला विराजित हैं। मंदिर की लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट रहेगी।

2. ये राम मंदिर 1000 साल तक सुरक्षित रहेगा,इसमें 8 तीव्रता वाला भूकंप झेलने की क्षमता है।

3. अयोध्या का राम मंदिर पांच गुम्बद वाला दुनिया का अकेला राम मंदिर होगा। मंदिर में 5 मंडप होंगे नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप।

4. यहां श्यामवर्ण वाले श्रीराम की नई मूर्ति 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजित है जिसकी लंबाई 8 फीट है. ये प्रतिमा मैसूर के अरुण योगीराज ने बनाई है।

5. इसमें 392 खंभे और 44 द्वार होंगे मंदिर में होंगे, जिसमें 14 दरवाजे स्वर्ण जड़ित होंगे।

6. राम मंदिर में 7 बार आरती होती है। आरती में शामिल होने के लिए आपको रामजन्मभूमि ट्रस्ट से निशुक्ल पास लेना होगा, इसके लिए आईडी प्रूफ लगेगा। पास के बिना आरती में शामिल नहीं हो सकते।

7. राम मंदिर को भारतीय परंपरागत नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर में पूर्व दिशा पर सिंह द्वार से भक्तों को 32 सीढ़ियां चढ़कर जाना होगा, फिर प्रवेश मिलेगा।

8.  वृद्ध और विकलांग के लिए यहां व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है।

9. मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, वॉलेट, चार्जर, चाबी रामलला के दर्शन के लिए आप इन सामान को मंदिर में नहीं ले जा सकते। इसके लिए परिसर में लॉकर की निशुक्ल सुविधा है।

10. रामलला के दर्शन के बाद निकास द्वार पर आपको इलायची दाने का प्रसाद मिलेगा। ये निशुक्ल रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article