10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, एके-56 राइफल बरामद
पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर और उसके सहयोगी को गया जिले से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
04:42 AM Dec 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर और उसके सहयोगी को गया जिले से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अभिजीत उर्फ बनवारी (जोनल कमांडर) और कुंदन के रूप में हुई है।
Advertisement
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक एके-56 राइफल, 97 कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।
Advertisement
गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिजीत सहित दोनों माओवादियों को शनिवार को गया के नंदई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड सरकार ने अभिजीत की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी जबकि बिहार सरकार ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।’’
झारखंड और बिहार पुलिस को 61 से ज्यादा मामलों में अभिजीत की तलाश थी।

Join Channel